शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- त्रयोदशी 17:04:15, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 03 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 19:47:19,
योग- व्यतिपात 26:45:03*,
करण- वणिज 17:04:15, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:00:53,
सूर्यास्त- 18:09:54,
दिन काल- 11:09:00,
रात्री काल- 12:50:08,
चंद्रास्त- 16:07:47,
चंद्रोदय- 30:15:19*,
राहू काल- 16:46-18:10, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:10-20:46 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के बैंगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपकी खास होगी। आप अपने स्वभाव में कुछ सकारात्मकता को देख सकते हैं। दिल में कोई खुशी भी रहेगी। भाग्य पक्ष आपके लिए सहयोगी होने वाला है। दोस्तों और अपनों के साथ आप कुछ अच्छे मस्ती भरे पलों का सुख उठा पाएंगे। काम के मामले में आप आगे रहेंगे और आपको कुछ न कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने काम में प्रतिष्ठा और सम्मान की स्थिति को प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। कुछ लंबी बातचीत आपके काम में बनी रहने वाली है जो कुछ न कुछ अनुकुल परिणाम देने वाली होगी। पैसों के मामले में जितना संभव हो सके आप बहुत अधिक खुले हाथों से खर्च करने से बचें। वैसे कुछ धन आप धार्मिक कामों को करने में खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में दिलों की राहें कुछ स्पेशल रहेंगी। अपने पार्टनर की ओर से कुछ खास मिल सकता है, जीवन साथी के साथ कुछ अधिक समय बिताएंगे। सेहत के मामले आप कुछ अच्छा अनुभव कर पाएंगे। कुछ भोजन में बदलाव या दिनचर्या को लेकर बदलाव भी आप कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मन भक्ति में भी बहुत अधिक लगने वाला है। घर परिवार की कुछ बातों से उदास होते हुए आप अपने मन की बातों को ईश्वर के साथ साझा करेंगे। किसी के साथ मुलाकात दिन को खास मुकाम भी दे सकती है। काम-काज को लेकर आप बहुत ज्यादा थका हुआ पाएंगे, इसलिए खुद को मानसिक रूप से ज्यादा सोच विचार के चलते थकने से बचें। कुछ विरोधियों की ओर से दबाव भी रहेगा लेकिन आपका धैर्य ही काम को बेहतर बना सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में जल्द से जल्द बदलाव न करें, किसी के साथ शेयर मार्किट या साझेदारी में पैसों को लगाने से बचें। लव लाइफ में प्यार भरे रिश्तों के लिए दिन कुछ खास परीक्षा वाला रहेगा। आपको अपनी बातों में थोड़ा नरमी बरतने की जरूरत है। सेहत के लिए दिन की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है, आप कुछ न कुछ बातों के चलते मन से ज्यादा रोग ग्रस्त हो सकते हैं। अपने इष्ट का ध्यान करें, कोई भय नहीं सतायेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन और महाशिवरात्रि का पक्ष आपके लिए व्यस्तता से भरा होगा। आप अपनों के साथ कहीं जाने के लिए कुछ ज्यादा ही इंतजार करने वाले हैं। सभी को साथ मे लेकर चलना मुश्किल होगा। शाम के समय घर पर कुछ न कुछ मांगलिक कामों का आयोजन खुशी देने वाला होगा। काम के मामले में आपको किसी का साथ मिलेगा और जो लोग साझेदारी के कामों में शामिल हैं वह काफी अच्छे से अपने कामों को पूरा कर सकते हैं। एक दूसरे की जिम्मेदारी लेने से संकोच न करना ही उचित होगा। आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ न कुछ चीजों पर खर्च करने वाले हैं। आपके लिए धन का व्यय अपनों पर भी होगा। लव लाइफ में दिन प्यार के साथ-साथ जीवन साथी के साथ कुछ अच्छे पलों को भी देने वाला है। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कुछ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सेहत की अगर बात की जाए तो दिन आपके लिए खास रहेगा, आप कुछ न कुछ बेहतर स्थिति को भी पाएंगे। सेहत आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपके दिन की स्थिति कुछ मिले जुले रंग वाली होगी। संभलकर काम करने होंगे, क्योंकि छोटी मोटी चूक होने से चीजें खराब हो सकती हैं। कहीं जाना है या कोई काम करना है तो आराम से करें जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। घर पर कुछ मांगलिक कामों के होने का अच्छा अवसर भी बन रहा है। काम की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहे इसके लिए खुद को सजग रखें, दूसरों की गलतियों को अगर देख भी रहे हैं तो उन्हें आराम से समझायें। किसी से विवाद करने से आपके लिए ही स्थिति परेशानी वाली हो सकती है। पैसों के लिहाज से आप कुछ कर्ज या उधारी की स्थिति के कारण परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ में दिलों की अगर बात की जाए तो कोई बात आपको परेशान कर सकती है और ऐसे में रुठने मनाने के चक्कर में आप अपना अच्छा पल भी खो सकते हैं। सेहत कुछ खराब हो सकती है, अचानक से चोट लग सकती है या फिर किसी कारण आपको परेशानी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है, आप अपने काम के अलावा कुछ अलग से करने के मूड में होंगे। रचनात्मक चीजों को करते हुए आप घर के माहौल को बदल सकते हैं, वहां आप सजावट को कर सकते हैं या घर का कोई खास हिस्सा सजाने की कोशिश कर सकते हैं। काम के मामले में आप अपने फैसलों पर डटे रह सकते हैं, आपके ऐसा करने से दूसरों की नजरों में आपकी छवि मजबूत होगी। काम में आप कुछ लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने काम में आप काफी बातों को बदल कर कुछ अच्छे प्रयासों को पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आप अपनी इनकम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। कुछ पैसे आप धार्मिक कामों में भी लगा सकते हैं। लव लाइफ में आप कुछ जिद्दी रह सकते हैं या चाहेंगे कि आपका पार्टनर सिर्फ आपको ही ध्यान दें। कुछ कामों के चलते जीवन साथी का साथ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप सामान्य स्थिति देखें, बस कुछ अधिक देर भूखा रहना या अधिक तला भोजन करने से समस्या हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका ध्यान घर के लोगों की देखभाल को लेकर बना रहेगा। आप अपनी ओर से उन्हें आराम देने की कोशिश भी करेंगे। आपको घूमने फिरने के कम मौके मिले, लेकिन आप उनमें अच्छी सुखद पल देख पाएंगे। काम-काज के क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी। जल्दबाजी से बचें, नहीं तो छोटी गलती बड़ा रूप ले सकती है। आय के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं, घर के लिए कुछ ग्रोसरी इत्यादि की चीजों की खरीदारी में पैसे लगने वाले हैं। पुराने लेन-देन को लेकर आप नोट्स पक्के बना के रखें। प्यार के मामलों में अपने साथी के साथ आप कुछ ऐसे कामों में शामिल हो सकते हैं जिससे प्रेम और स्नेह मजबूत रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मेहनत के साथ अपनों के लिए कुछ खास करने का जोश रहेगा। घर पर बच्चों के लिए आप एक अच्छे मार्गदर्शक बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। काम के लिए दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है, आप काम में रुचि लेंगे लेकिन कुछ थकान के चलते एक समय पर ज्यादा काम न कर पाएं, आपके कंधों पर जिम्मेदारी आ सकती है। धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। पैसों के मामले में भाई बहनों की मांग को पूरा करने में खर्च अधिक लगने वाला है। घर में कुछ काम की स्थिति भी पैसों के व्यय को दिखाती है। प्यार भरे लम्हें मिलेंगे, आपका पार्टनर आपको ध्यान देगा और मदद के लिए भी आगे रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भोजन में खटाई और मिर्च मसाले को कम से कम उपयोग करना बेहतर होगा। आपको सेहत के लिहाज से स्थिति पर अधिक ध्यान बनाए रखने की जरूरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने घर में लीडर की तरह उभर सकते हैं, दूसरों को कैसे काम करना चाहिए इस पर बताने के लिए आगे रहने वाले हैं। वैसे तो दिन सोच-विचार और योजना बनाने के लिए काफी बेहतर रह सकता है। बस अपनी वाणी में कठोरता से बचना चाहिए, कोमलता से बात करनी होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का दिन होने वाला है, हर काम को पूरे ध्यान से करने की जरूरत होगी। कुछ कारोबार की स्थिति लाभ को बढ़ा सकती है। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें अपने साथ के लोगों से तारीफ मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटे लेकिन फायदे वाले सौदे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें और बजट बनाकर चलें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने साथी को बार-बार किसी बात के लिए टोकना रिश्ते में खटास ला सकता है। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। गले, सिर और पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें और समय पर भोजन करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में व्यस्तता को देने वाला है। घर पर बच्चों और बड़ों सभी की जिम्मेदारी बनी रहने वाली है। आप लोगों के बीच ताल-मेल बनाकर चलेंगे और इससे आपको फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। काम-काज के क्षेत्र में आपको नेतृत्व करने का मौका तो मिलेगा, लेकिन ख्याल रखें कि क्रोध से बचें ओर जिद को अपने काम में शामिल न करें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए दिन खास रहने वाला है। नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आप अपनी जरूरतों पर अधिक खर्च करने वाले हैं, कुछ न कुछ अपने लिए या किसी और के लिए पैसों की जरूरत बनी रह सकती है। प्यार के मामले आपको कुछ उलझनों में डाल सकता है पर आपकी कोशिशें अपने साथी के लिए भी स्पेशल रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर आप एक्टिव तो रहेंगे, साथ ही आप काफी उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन कुछ कामकाज की विस्तार देने वाला है, इसके दौरान घूमने फिरने का समय भी खास रहेगा। अपने दोस्तों के साथ शाम की स्थिति कुछ न कुछ मामलों में पुरानी बातों को शेयर करने वाले हैं। नौकरी में थोड़ा दौड़ धूप अधिक होने वाली है, आपको काम के लिए कुछ ज्यादा व्यस्तता देखने को मिलेगी, जिससे तनाव भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए मुनाफे का दिन रहने वाला है। धार्मिक कामों में, दान के कार्यों में या अपने खान-पान की स्थिति पर आपका पैसा लगेगा। प्यार के मामले में अगर हो सके तो थोड़ा संभल कर काम करें क्योंकि दूसरे आपकी कमियों को ज्यादा ही बताने वाले हैं। स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक परेशान न हों, मानसिक तनाव को अगर नियंत्रित कर लेंगे तो स्थिति कंट्रोल में रह सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काफी विशेष रह सकती है। दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और परिवार को अपने पक्ष में कर भी सकेंगे। काम के लिहाज से ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बेतहाशा निर्णय लेने से बचें और अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। कारोबार को लेकर आपकी स्थिति खास होगी। धन की स्थिति सामान्य रह सकती है, खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खासकर घर और परिवार से जुड़े खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तों में सामंजस्य की स्थिति रहेगी। आपका पार्टनर आपके साथ अधिक समझदारी और समर्थन दिखाएगा, जिससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। सेहत को लेकर कुछ राहत भरा देने वाला है। आप अपनी फिटनेस के लिए उपयोग में अच्छी डाइट लाएंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति विशेष रहेगी, काम के साथ-साथ आप दूसरों के साथ बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आप अपने कुछ नए कामों में शामिल रह सकते हैं लेकिन परिवार को न भूलें। आपके भाई बंधु आपकी मदद करने के लिए आगे ही रह सकते हैं। काम के स्थान में नए अवसर आ सकते हैं लेकिन कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं इसलिए थोड़ा संभल कर काम करें। आपके काम का दबाव बढ़ सकता है, आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको सफलता दिलाएगी। आपके खर्च किसी न किसी कारण से बने रहने वाले हैं, आप कोई पेमेंट को करने के लिए किसी की मदद चाहिए होगी। प्यार के लिए दिन की स्थिति आपके लिए कुछ सकारात्मक तो रह सकती है। जीवन साथी आपके साथ कुछ लंबी बातचीत के साथ घरेलू मामलों पर राय दे सकता है। सेहत के मामले में दिन आपके लिए थकान को बढ़ा सकता है। बार बार चीजों का बदलाव आपको परेशानी दे सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
