पापा अब और नहीं पढ़ पाऊंगा', प्रयागराज में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया मौत को गले

बृज बिहारी दुबे
By -
  रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह  

प्रयागराज में जेईई की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र कुलदीप विश्वकर्मा ने परीक्षा के दबाव के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हमीरपुर के रहने वाले कुलदीप का शव पंखे से लटका मिला, जिसके मोबाइल में पिता से माफी मांगते हुए एक वीडियो भी मिला है।

 प्रयागराज में जेईई की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र कुलदीप विश्वकर्मा ने कथित तौर पर परीक्षा के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। हमीरपुर का रहने वाला कुलदीप पिछले एक साल से सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
शनिवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के मोबाइल में एक मिनट का वीडियो मिला जिसमें वह रोते हुए अपने पिता से माफी मांग रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कुलदीप विश्वकर्मा सलोरी की बड़ी बगिया में किराए के कमरे में अकेला रहता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो बगल में रहने वाले एक युवक ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर युवक ने खिड़की से अंदर झांका। कमरे के अंदर कुलदीप पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। इस घटना की सूचना तुरंत आसपास रहने वाले अन्य छात्रों को दी गई।
छात्रों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। लोगों की मदद से पुलिस ने छात्र कुलदीप के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।
कुलदीप के मोबाइल फोन में कोई लॉक नहीं लगा था। पुलिस ने जब मोबाइल की जांच की तो उसमें एक मिनट का वीडियो मिला। इस वीडियो में कुलदीप भावुक होकर अपने माता-पिता से रोते हुए माफी मांग रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की जानकारी छात्र के परिजनों को दी।
इस संबंध में कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप ने प्रेस के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बता दें, कुलदीप हमीरपुर का रहने वाला था और पिछले एक साल से प्रयागराज में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!