दैनिक राशिफल १८ जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-01-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- अमावस्या 25:20:40*, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 05 माघ गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 10:13:09, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- हर्षण 21:09:55, 
करण- चतुष्पद 12:45:10, पश्चात-नाग,
चंद्र- धनु 16:39:56, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:54, 
सूर्यास्त- 17:42:20,
दिन काल- 10:31:25, 
रात्री काल- 13:28:22,
चंद्रास्त- 17:19:51,
चंद्रोदय- 31:37:00*,
राहू काल- 16:28-17:47, अशुभ,
अभिजित-12:11-12:53, शुभ,
प्रदोष- 17:47-20:31 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन ग्रहों का प्रभाव आपको घर परिवार में कुछ हलचल, पूजा पाठ देने वाला है। घर पर किसी के आने से कुछ ज्यादा ही व्यस्तता बढ़ सकती है। घर पर दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात के अवसर बन रहे हैं। काम-काज की अगर बात की जाए तो आप काम के लिए कोई अचानक यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ लोगों के साथ मुलाकात का दौर आपके लिए विशेष रहेगा। कुछ नए काम शुरु होने के संकेत भी दिखाई देंगे, पर सावधानी से ही आगे बढ़ना अनुकूल होगा। पैसों की अगर बात करें तो दिन खर्च को दिखा रहा है, कुछ पैसा आध्यात्मिक कामों में भी लगने वाला है। रिश्तों में जितना शांति रखें उतना अच्छा है। अमावस्या का दिन है तो प्यार में गलत चीजों को न होने दें, शामिल सात्विकता ही प्रेम को बढ़ाएगी। सेहत की अगर बात की जाए तो दिन मिला-जुला है काम की थकान ही होगी, जो आपको कुछ रोकने वाली है बाकी ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको कुछ शांति ओर अपने पुराने कामों को फिर से सही करने का अवसर मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य के ऊपर होगा, इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा जो जीवन को कई दिशाओं में ले जा सकता है। काम-काज की अगर बात की जाए तो किसी वरिष्ठ या पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन को देख पाएंगे। किसी के साथ उलझें नहीं अपने काम को सावधानी के साथ करते रहें। कारोबार में धीमी शुरुआत होगी पर चीजें जल्द ही नार्मल भी हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति को लेकर अपनों की ओर से कुछ मदद मिलेगी और साथ ही परिवार पर कुछ धन खर्च भी होगा। प्रेम संबंधों के मामले में संयम और नम्रता ही आपके लिए उचित होगी। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल ही प्रेम को मजबूती देगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य होगा, अपने बड़ों का ख्याल रखें, तो स्थिति अनुकूल होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने आपको कुछ अलग ही मूड में देखेंगे। बार बार चीजों को लेकर ललचा भी सकता है तो दूसरी ओर त्याग की इच्छा भी काफी रहेगी। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय बनेगा। काम-काज के लिए दिन साधारण रहेगा, ज्यादा चीजों में खुद न उलझाएं जो जिम्मेदारी मिल रही है उसी पर एकाग्र रहते हुए काम करना आपको बेहतर परिणाम देने वाला होगा। लोगों के साथ सहमति न बन पाना भी काम को प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में खर्च बढ़ने का दिन है। किसी न किसी चीज की खरीदारी बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा संभल कर चलें, किसी तीसरे का आना मन में शक की लहर को पैदा कर सकता है। सेहत की अगर बात की जाए तो कुछ दिन संभल कर काम करें, किसी न किसी कारण से स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ मिला-जुला परिणाम देने वाला है। घर के साथ-साथ बाहरी कामों की बागडोर भी संभालनी पड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। नौकरी में आप किसी और के चलते आपके लिए काम बढ़ने वाला है। आप अपने टारगेट में कुछ कमी दिखा सकते हैं, जिसका असर अधिकारियों को दिखाई देगा और वे आपको इसके लिए जिम्मेदार कहेंगे। आर्थिक स्थिति के सिलसिले में दिन सामान्य है, पैसों का उपयोग दान के कामों या किसी उधार को चुकाने में लगेगा। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो रिश्ते मिले जुले रंग वाले हैं। किसी की अधिक चाहतें आपकी परेशानी बढ़ा देने वाली होंगी। स्वास्थ्य के मामले में जीवन साथी की सेहत या घर पर अपनों की हेल्थ परेशानी दे सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई न कोई बदलाव से भरी स्थिति होने वाली है। अपनों के साथ व्यर्थ की बहस से बचें, अगर हो सके तो अपने काम को ध्यान से करें कोई गलती न रह जाए। काम-काज के लिहाज से दिन साधारण ही है, बस बेकार की प्रतिस्पर्धा काफी असर डाल सकती है। आपके विरोधी बेकार की बातों के चलते आप पर असर डालने वाले हैं, पर कुल मिलाकर इन्हें दबाने के लिए अच्छे से काम करने की जरूरत होगी। आर्थिक स्थिति के मामले में स्थिति आपको कुछ चिंता तो देने वाली है, जितना हो सके अपने खर्चों को नियंत्रित रखा जाए। प्रेम संबंधों के मामले में दिन की स्थिति सामान्य है और प्यार की बातें थोड़ा ध्यान से करें कहीं दूसरे आपको परेशान न करने लगें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ध्यान देने की बात को कह रहा है त्वचा के रोग बढ़ सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन घर परिवार और बाहरी कामों में भाग दौड़ देने वाला है, परन्तु चीजों को संभालने के लिए आपको किसी की मदद भी मिल सकती है। काम-काज के लिए दिन बेहतर है, कुछ न कुछ अनुकूलता आ माहौल देख सकते हैं। कुछ काम बाहरी लोगों की मदद से सुलझ भी सकते हैं। कुछ अच्छे प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है। लाभ होगा बच्चों के लिए खर्च भी होंगे। प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य है। कुछ रिश्ते अपने आपको शांति से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित दिखाई देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति मिले जुले वाली है, घर के बड़ों या बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन की स्थिति आपको कुछ नए लोगों के साथ मेल जोल देने वाली है। आप घर के रखरखाव में कुछ बदलाव कर सकते हैं, बड़ों के साथ अच्छा समय बीतेगा। काम-काज के मामले में आपके पास अच्छे मौके होंगे, आप कुछ सहकर्मियों के साथ अच्छा काम कर सकते हैं और सहयोग भी पाएंगे, पर काम की अधिकता थका देने वाली रहेगी। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। प्रेम संबंधों के मामले में आपके पास अपने पार्टनर का सहयोग तो बना रहेगा, उनका सहयोग आपको मजबूती देने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर दिन नार्मल स्थिति होगी और थकान का असर ही ज्यादा दिखाई देगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए हलचल को देने वाली स्थिति रहेगी। काम को लेकर आपको ज्यादा दौड़-भाग करना होगा और काम-काज को लेकर ज्यादा कोशिशें करनी होंगी, जितना हो सके अपने काम में फोकस रखने की जरूरत होगी। पुराने काम में तेजी दिखाई दे सकती है। नए काम की शुरुआत अनुकूल नही है थोड़ा इंतजार करना बेहतर है। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अपने भाई बंधुओं के लिए कुछ खरीदारी होगी और साथ ही धार्मिक कामों में धन लगेगा। प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति अच्छी रह सकती है। आपका साथी हेल्प करने में भी सहयोगी रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन कंधे और गर्दन की समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन ग्रहों के प्रभाव से किसी न किसी मामले में उलझाए रख सकता है। घर पर कुछ पूजा धार्मिक कर्मकांड हो सकते हैं। घर पर किसी न किसी काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। काम-काज के मामले में अपने सभी टास्क को पूरा कर पाना आसान नहीं दिखाई देता है। जो लोग कम्युनिकेशन के कामों में हैं उनके लिए दिन बेहतर होने वाला है। दिल के मामले में दिन किसी का साथ आपके मन को प्रभावित करने वाला है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन रिश्ते में कुछ न कुछ तनातनी दे सकता है पर चीजें संभली रहेंगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सेहत पर कुछ असर होगा जिसके लिए खुद पर ध्यान देना जरूरी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मकर राशि :- आज आपके मन को गहराई से प्रभावित करने वाला दिन है। दोस्तों के साथ मेलजोल और नयी चीजों को करने का मौका होगा। घर में चीजें काफी बदली बदली भी दिखाई दे सकती हैं। काम के लिए आपकी भागदौड़ है, पर दूसरों की नजरें भी आप पर रहने वाली हैं। अपने काम को लेकर लिस्ट के साथ पूरा करते जाना ही बेहतर होगा, जितना संभव हो काम को ध्यान से करने में फायदा होगा। आर्थिक मामले में दिन की स्थिति कुछ धन का खर्च परिवार की जरूरतों पर देने वाली है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके जीवन में पुरानी बातें ही अधिक असर डालने वाली हैं। सेहत के लिहाज से दिन खान-पान में बाहरी चीजों को दूर रखें, उपवास करें तो डाइट का ख्याल रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन बाहरी लोगों के साथ मुलाकातों को देने वाला है। घर के कामों में आप थकान से जरूर प्रभावित होंगे। अपने काम में दूसरों से मदद लेना अच्छा होगा। काम-काज की स्थिति आपको काफी लोगों के साथ मिलने का अवसर देने वाली है। आपके विचार काम को तेजी देने वाली होगी। बिजनेस को लेकर कुछ नए उत्पाद शामिल हो सकते हैं। खर्च बने रहने वाले हैं, सेविंग कमजोर ही दिखाई देने वाली है। प्रेम संबंधों का ख्याल रखें, अपनी जरूरतों को अपने पार्टनर पर थोपने से बचना ही समझदारी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन नार्मल रहने वाला है जितना हो सके खुद का ख्याल रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति घरेलू कामों में व्यस्त रखेगी। बच्चों की मांग कुछ परेशानी भी देगी, माता पिता के लिए स्थिति को संभालना आसान नहीं दिखाई देगा। घर पर कुछ पूजा पाठ की स्थिति भी रहेगी। काम-काज के लिए स्थिति आप आगे रह सकते हैं। कुछ नए प्रस्ताव तो रखेंगे पर सभी की सहमति अभी उन बातों पर मिल पाना मुश्किल हो सकता है। कारोबार में फूड से जुड़े काम तेज होंगे। आर्थिक मामलों के लिए दिन कुछ अनुकूल समय दिखाई देगा। प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य रहने वाली है। पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनेगा। सेहत के लिहाज से दिन पेट से जुड़े रोगों से अधिक प्रभावित कर सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!