दैनिक राशिफल १९ जनवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +91 9454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 19-01-2026 सोमवार 

शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- प्रथम 26:13:33*, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 06 माघ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 11:51:20, पश्चात-श्रवण,
योग- वज्र 20:44:13, 
करण- किंष्तुघ्न  13:50:16, पश्चात-बव,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:42, 
सूर्यास्त- 17:48:10,
दिन काल- 10:32:27, 
रात्री काल- 13:27:18,
चंद्रास्त- 18:20:07,
चंद्रोदय- 31:36:48*,
राहू काल- 08:35-09:54, अशुभ,
अभिजित-12:11-12:53, शुभ,
प्रदोष- 17:48-20:32 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन कर्म भाव में एक साथ कई सारे ग्रहों का होना आपके जीवन में कुछ हलचल देने वाला है। पांच ग्रहों के साथ प्लेटो का योग आपको बाहरी मामलों में व्यस्त कर देने वाला होगा। कामकाज को लेकर दिन भागमभाग से भरा रहेगा। कुछ लोग आपके काम में विस्तार वाले और सहयोगी होंगे। नए संपर्क बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ अच्छी योजनाओं को देने वाले भी हो सकते हैं। धन के मामले में दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। घर के खर्चों में बढ़ोतरी देख सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ हलचल को देने के साथ साथ जीवन में नए लोगों के साथ सहयोग देने वाला होगा। सेहत के मामले में दिन जो लोग गैस्ट्रिक से परेशान हैं उनके लिए मुश्किलें अधिक बढ़ सकती हैं इसलिए ख्याल रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन कुछ न कुछ बातों से प्रभावित रहेगा। घर पर धार्मिक कामों का आयोजन हो सकता है, अपनों के साथ घूमने किसी खास स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में लगे लोग अपने काम में कुछ अच्छे मौके दे सकते हैं। काम में अधिकारियों की ओर से देख रेख अधिक होने वाली है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर दिन मिले जुले असर वाली स्थिति होगी। किसी दान कार्य या किसी की मदद के लिए पैसों का व्यय कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में दिन जितना संभव हो सके अपने रिश्तों को सहेज कर रखें और लव मैरिज के लिए सोच विचार अधिक बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो पैरों या घुटने से संबंधित परेशानियां अधिक रह सकती हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपको मानसिक रूप से काफी अस्त व्यस्त कर सकती है, जिसके चलते किसी के बात पर एकाग्र हो पाना आसान नहीं होगा। घर पर कुछ गुप्त योजनाओं पर गंभीर बातचीत का दौर बना रहने वाला है। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें, किसी भी तरह की गुटबाजी आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जो लोग काम की तलाश में या आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कुछ ओर इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर दिन की स्थिति आपको परेशान कर सकती है या भविष्य को लेकर कुछ चिंता भी बढ़ सकती है। प्यार के संबंध में परेशानी अधिक दिखाई देते हैं, किसी न किसी कारण से दूसरों की ओर से सुनना मन को परेशान करने वाला होगा। सेहत के लिए संभल कर रहें आपको चोट लगने या पानी से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपको प्रभावित करने वाला है। अपनों की ओर से कुछ न कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। आपको काम को अधिक बढ़ा सकता है अपने पार्टनर से कम ही हेल्प मिल पाएगी। दोस्तों के साथ शाम का समय बाहर घूमने के मौके दे सकता है। काम को लेकर अधिक व्यस्त माहौल हो सकता है। काम में कुछ बदलाव या आपके स्थान में भी चेंज हो सकता है। अपने साथ काम कर रहे लोगों की ओर से मदद मिलेगी, जो आपको कुछ राहत देने वाली भी होगी। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन नार्मल ही रहने वाला है, फाइनेंस को लेकर कुछ सेविंग कम ही रहेगी खर्च तो होने वाले हैं। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो ये समय आपके रिश्ते को कुछ धीमापन देने वाला है, पर शाम होते-होते कुछ न कुछ बातें आपको करीब लाने वाली होंगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अपने पार्टनर ही सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको घर में अस्त व्यस्त माहौल मिलेगा, पर नए लोगों के साथ बातचीत करते रहें। सावधान आस पड़ोस में होने वाली बातें आपको भी प्रभावित करने वाली हैं। नौकरी को लेकर आपकी मेहनत बड़ों के सामने होंगी और कुछ न कुछ बदलाव आपके काम को प्रभावित करने वाले हैं। बिजनेस को लेकर कुछ उथल-पुथल वाले मौके होंगे पर आपके काम में लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा का माहौल कुछ असुविधा भी देगा इस पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो खर्चे बने रहने वाले हैं, कुछ न कुछ चीजें आपको परेशानी भी देने वाली हैं। दिल की अगर बात की जाए तो प्रेम संबंधों के मामले में कुछ ज्यादा ही कोशिशों को करने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में हाथों या कंधों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है। शुभांक - 1  और शुभ रंग - नारंगी है।  

☀️ कन्या राशि :- आज के लिए ग्रहों की चाल से आप प्रभावित रहेंगे। आपके पास कुछ सामाजिक स्थिति दबाव वाली रहेगी, खुद की स्वतंत्रता भी बाधित लग सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ मुश्किलों को सुलझाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन कुछ पद प्राप्ति या किसी नए काम की प्राप्ति के अवसर आपके सामने रह सकते हैं। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या और आर्थिक स्थिति पर असर रहेगी। पैसों के मामले में दिन आपके लिए लाभ और हानि दोनों ही बातों से प्रभावित रहेगा। प्रेम संबंधो को लेकर बहुत अधिक बेचैन न हों, क्योंकि बातें आपको अपनों से दूर ले जाने वाली हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। बच्चों के मामले में माता-पिता की कुछ चिंता बढ़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आफ-ह्वाइट है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन ग्रहों के प्रभाव को देने वाला है। जिद का भाव अपने काम को लेकर ज्यादा ही क्रोधित रह सकते हैं। छोटी छोटी बातें के चलते आप कुछ बेचैन रहेंगे, साथ ही दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए निकल पड़ेंगे। नौकरी की भागमभाग आपको अपनी लाइफ से कुछ दूर ले जाने वाली है। आपको जरुरी कामों को निपटाने के लिए दूसरों से मदद लेनी होगी जो आप शायद मांगना पसंद नहीं करना चाहेंगे। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो दिन कोई उधार लेने के चक्कर में आप पर कर्ज बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन नार्मल ही रहेगा, अपने पार्टनर की बातों को दिल पर न लगाएं। सेहत के लिहाज से दिन सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन ग्रहों की युति आपको मेहनत में विस्तार देगा। घर के छोटे बड़े कामों की जिम्मेदारी आप पर पड़ने वाली है। घर में भाई बहनों के साथ व्यर्थ की बहस बाजी से दूर रहें। कामकाज के लिए दिन यात्रा का योग बन रहा है, किसी नए काम की शुरुआत होगी जिसके परिणाम आपके लिए काफी खास रहेंगे। कारोबार को लेकर जल्दबाजी न करें, वरना चीजें हाथ से निकल सकती हैं। आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य ही रहने वाला है। घर की जरूरतों के लिए पैसों का कुछ रख रखाव के लिए खर्च होगा। प्रेम के मामले में बहुत ज्यादा चंचल न हों, पर छोटी छोटी बातें बढ़ कर परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन आपको खांसी जुकाम के चलते कुछ समस्या हो सकती है, जिस पर ध्यान देना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल के चलते मिले-जुले असर वाला रहेगा। एजुकेशन के मामले में बच्चों पर माता-पिता को अधिक ध्यान देना होगा। शाम के समय घर पर कुछ न कुछ नया होने के आसार भी दिखाई देते हैं, फिर चाहे ये बात खान-पान से जुड़ी ही क्यों न हो। नौकरी में समय पर पहुंचे क्योंकि आपकी टाइमिंग गड़बड़ाने का दिन बना हुआ है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग काफी अच्छा करने वाले हैं। बाजार में कारोबार की प्रतिस्पर्धा का असर बिजनेस पर भी दिखाई देगा। पैसों को लेकर सेविंग की स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है, भाई बंधुओं को आपसे आर्थिक जरूरत पड़ सकती है। दिल के मामले में ज्यादा बातों को लेकर सोच विचार से बचें और अगर हो सके तो अपने रिश्ते को समय दें एक दूसरे के साथ समय की कमी को दूर करें। सेहत की अगर बात की जाए तो दिन सामान्य ही है, घर के बड़ों को लेकर कुछ चिंता असर डालेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन ग्रहों के गोचर का असर आपके काम को घर में कुछ ज्यादा ही बढ़ा देगा। छोटी छोटी चीजों को पूरा करने के लिए आपको अधिक ही भागदौड़ करनी होगी, वैसे किसी के साथ बातें शेयर करना दिल को सुकून देने वाला होगा। काम-काज को लेकर खुद को ज्यादा सख्त न बनाएं, अपने साथ के लोगों के साथ चीजों को शेयर करना कई तरह की मुश्किलों से बचाव भी देने में सहयोगी हो सकता है। कारोबार में लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति नार्मल रहेगी, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सफल होंगे। प्रेम से भरे रिश्ते स्पेशल होंगे, नए रिश्तों की ओर भी दिल आकर्षित हुए बिना नहीं रह पायेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी कुछ कमजोर दिखाई दे सकती है, मौसम और सोच विचार का बने रहना मुश्किल स्थिति दे सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए ग्रहों की चाल कुछ खास कहने वाली है। घर में आप की बातों को सुना जाएगा और उन पर दूसरे अमल भी कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ का सहयोग आपको प्रेम और स्नेह दे सकता है। काम-काज के लिए ट्रैवलिंग होने का दिन है, अपने पुराने टास्क को कंप्लीट करना भी जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है। बिजनेस के मामले सभी जरूरी कागजातों का ध्यान रखें जिससे कोई परेशानी न हो। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो खर्च बने रहने वाले हैं, बच्चों के लिए कुछ न कुछ खरीदारी भी हो सकती है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो कुछ नए लोगों के प्रति रिश्ता ज्यादा गहराता दिखाई दे सकता है। दिनचर्या में बदलाव के चलते कुछ बेचैन हो सकते हैं।  शुभांक - 8 और शुभ रंग - आकाशी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन हो ग्रहों की चाल से लोगों के साथ मेलजोल का अवसर मिल सकता है। कुछ बातें आपके लिए नयी रहने वाली हैं, इसलिए किसी भी काम को करने से पूर्व सोच समझकर करना या फिर सलाह से आगे बढ़ना बेहतर होगा। काम-काज को लेकर आपको कुछ जल्दबाजी से अपने कामों को करना होगा। कारोबार में उन लोगों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें जो शॉर्टकट के पक्ष में कुछ ज्यादा ही रहते हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत होगी, सेविंग अब ज्यादा मदद नहीं कर पाएगी। प्रेम संबंधों को लेकर मतभेद बने रहेंगे, लेकिन कुछ मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले बेहतर होंगे। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें, हर्बल उत्पादों का उपयोग आपको काफी राहत देगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!