मछली शहर जौनपुर। 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को संगठनात्मक बैठक हेतु आगमन के अवसर पर तैयारी के समीक्षा हेतु सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में तैयारीयों की समीक्षा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत कार्य अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का आगमन मुंगरा बादशाहपुर तिराहे से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सिद्धेश्वर उपवन मैरिज हाल में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगा ।वह कमला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर वरिष्ठ डॉक्टर बंधुओ से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री विनोद कुमार पांडे ,जिला मंत्री घनश्याम शुक्ला, नगर अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ,तहसील अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ,ब्लॉक अध्यक्ष संजय पटेल ,ब्लॉक महामंत्री राकेश सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर तिवारी, कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आर बी चौहान एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक का संचालन जिला मंत्री राम सिंह राजपूत ने किया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का मछली शहर में आगमन
By -
January 20, 2026
Tags:
