शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- द्वितीया 26:41:58*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 07 माघ गते,
नक्षत्र- श्रवण 13:05:54, पश्चात-धनिष्ठा,
योग- सिद्धि 19:59:56,
करण- बालव 14:30:45, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मकर 25:34:30*, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:28,
सूर्यास्त- 17:49:00,
दिन काल- 10:33:31,
रात्री काल- 13:26:12,
चंद्रास्त- 19:20:18,
चंद्रोदय- 31:36:34*,
राहू काल- 15:11-16:30, अशुभ,
अभिजित-12:11-12:53, शुभ,
प्रदोष- 17:49-20:33 तक,
पंचक१- 25:35* से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको दूसरों के काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़ों की देखभाल में दिन भर की भागदौड़ आपके खुद के लिए समय कम रहने वाला है। परिवार का प्यार आपके दिल को सुकून देगा। काम-काज को लेकर कुछ नए लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान बना रहने वाला है। कुछ कारणों से आपके काम में नयी जान देखने को मिलेगी। बॉस आपके मेहनत को नोटिस करेंगे जिस्का आने वाले कल में बेहतर परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो अपनी मनी के मामले में कुछ लापरवाही न करें, जिससे सेविंग हो सकती है। दिल को किसी के कहे से सुकून मिलेगा, अपने रिश्ते में आप काफी ज्यादा जिद करते दिखाई देंगे। अपने प्यार को पूरा मौका दें, जिससे विश्वास मजबूत होगा। सेहत की अगर बात की जाए तो दिन अपनी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड फूड शामिल करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मूंगिया है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप घर के काम को लेकर काफी तेजी में रहेंगे, ऐसे में हर चीज को सही से कर पाना मुश्किल हो सकता है, पर फिर भी अपनों का साथ होने से कुछ जरूरी टास्क समय पर पूरे किए जा सकते हैं। नौकरी में लगे लोगों के लिए दिन की शुरुआत काफी खास रहेगी, कुछ अधिकारियों के साथ मुलाकात आपके काम करने का तरीका बदल सकती है। कारोबार में दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नए प्रोडक्ट को जोड़ना फायदे का सौदा हो सकता है। जीवन साथी की ओर से आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के मामले में दिन एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है, दांपत्य जीवन में अपने साथी के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत के लिए दिन खास रहने वाला है, फिटनेस के मामले में किसी नयी शुरुआत का खास समय होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन घर के मामलों को सुलझाने वाला रहेगा और रिश्तेदारों के साथ लंबी बातचीत में लगा रहने वाला होगा। घर में कुछ नए प्लान्स पर चर्चा होगी जिसका असर आपके आने वाले दिनों पर भी पड़ सकता है। काम के लिए आपको कुछ नए साझेदारों का साथ मिल सकता है। नौकरी में दिन अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर करने होंगे। कुछ पुराने अटके हुए काम चीजें धीरे धीरे ही संभलती दिखाई देंगी। पैसों के मामले में दिन आपके लिए खर्चों को लिस्ट बना कर पूरा करना चाहिए, जिससे की सेविंग बनी रहे। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ दोस्त दिल के करीब आ सकते हैं, रिश्तों में नयापन देखने को मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन कुछ सुधार वाला रहेगा। अपनी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए आप कुछ बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा सिल्क है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ मस्ती भरी हो सकती है। कुछ जरूरी मामलों में फैसले लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात आपके तनाव में कुछ कमी करने वाली होगी। नौकरी में लगे लोगों के लिए मेहनत अधिक बनी रहने वाली है। कुछ जरूरी मिटींग आपके काम पर गहरा असर डाल सकती है, इसलिए चीजों को संभाल कर रखें। अधिकारियों के सामने अपनी सभी बातों को स्पष्टता के साथ रखना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ खरीदारी पूजा पाठ से जुड़ी चीजों पर की जा सकती है। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो घर परिवार की बातें आपको अपनी बातों के लिए कम ही समय देने वाली हैं, जिससे साथी कुछ नाराज हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा, शरीर में कुछ दर्द की शिकायत होगी पर यह कंट्रोल में रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति फैमली के साथ कुछ पलों को बिताने और अपने आत्मविश्वास को मजबूती देने के लिए खास रहने वाली है। घर पर किसी के साथ कुछ बहस भी होगी, पर ये नार्मल ही रहेगी। आप अपनी मुश्किलों को खुद ही संभाल सकते हैं। काम की अगर बात करें तो भागदौड़ बनी रहने वाली है। काम के लिए बाहरी लोगों के साथ मेलजोल भी बना रहेगा। जो लोग फूड उद्योग में लगे हुए हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर पर कुछ चीजों को बदलने का विचार सेविंग पर असर डाल सकता है। प्यार के मामले में दिन आपके लिए खास होने वाला है, अचानक से किसी के साथ खास मुलाकात होगी। सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा, बीपी या शुगर से संबंधित मरीजों को अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काम के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है। घर पर अपनों के साथ व्यस्त रहेंगे, किसी मेहमान के आने का दिन भी रहेगा। कोई यात्रा आनंददायक रह सकती है। काम में कुछ फेरबदल हो सकते हैं, स्थान बदलाव के चलते अपने काम को समय पर कर पाना कुछ मुश्किल लगेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है, पर आपकी मेहनत रंग लाने वाली है इसलिए उत्साह के साथ काम में शामिल रहें। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो शेयर मार्किट से लाभ का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास होन वाला है, रिश्तों को लेकर बहुत जल्दबाजी न करें। समय आपके प्यार को बढ़ाने का काम करेगा। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है। फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होना खास रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आकाशी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने घर के कामों को करने के लिए कुछ आलस्य को दिखाने में आगे रह सकते हैं। घर पर बच्चों की चहल पहल से रौनक रहेगी, घर के बड़ों के साथ घर की बातें खास होने वाली हैं। काम-काज की अगर बात की जाए तो कुछ मुश्किल टास्क जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। अपने लोगों के साथ मिलकर टीम की तरह काम करने से बेहतर परिणाम मिलेगा। पैसों की बचत के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्त्री पक्ष या माता जी की ओर से हो कुछ मदद हो सकती है। प्यार के मामले में संभल कर रहें, आपके कामों के चलते अपने रिश्ते में समय की कमी परेशान कर सकती है। पेट के ऊपरी भाग में दर्द या अपच इत्यादि की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगा रहने वाला है। किसी न किसी ओर से कुछ काम मिलने के चलते खुद के कुछ कामों में देरी का रुख परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ कहीं जाने की प्लानिंग भी पूरी न हो पायेगी। नौकरी में दिन आपके लिए कागजी कार्यवाही में ज्यादा उलझाने वाला है। कुछ लोगों की ओर से नई चीजों को सीखने का दबाव भी बनेगा। काम को लेकर कोई छोटी यात्रा होने का भी समय बना हुआ है। आर्थिक पक्ष के मामले में कोई लाटरी लगने या शेयर मार्किट से कुछ लाभ भी दिखाई देता है। आपके रिश्ते में दोस्त कुछ परेशानी ला सकते हैंज़ शायद उनके कारण आपको अपने साथी के साथ मिलने के समय को टालना पड़े। भागदौड़ या काम की अधिकता से सेहत पर असर पड़ने वाला है जो बेचैनी और थकान को बढ़ा देने वाली है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपके माता-पिता की ओर से मिलने वाली नसीहतों से भरी रहेगी। घर पर कोई न कोई काम बढ़ने से आप खुद के लिए समय न निकाल पायेंगे।, रात के समय ही कुछ आराम की उम्मीद बनती है। काम के लिए थोड़ा ज्यादा सजगता से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आपको कुछ न कुछ मामलों में अपनी कम ही बातें रखनी चाहिए, दूसरों की सुनना ही बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति के मामले में बजट को लेकर अब कुछ तनाव हो सकता है, खर्चों की स्थिति बनी हुई है। अपनी ओर से अपने प्यार को समय दें और चीजों को शांति से करते चले जाएं। सेहत को लेकर आप सर्दी या फिर गर्दन इत्यादि के दर्द के चलते परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपको काफी गर्मी देने वाला है। माहौल की वजह से अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। आपके गुस्से के चलते कुछ रिश्ते दूर भी हो सकते हैं। बच्चों की ओर उनकी पढ़ाई की चिंता माता पिता को कुछ ज्यादा ही रहने वाली है। काम-काज की अगर बात की जाए तो जो लोग मल्टीनेशनल संस्थानों में लगे हुए हैं उनके पास आगे बढ़ने के अच्छे अवसर भी होंगे। काम के चलते लगातार होने वाली मीटिंग में शामिल होना होगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा। धन के खर्च की अगर बात की जाए तो वाहन या खुद की जरूरतों को लेकर व्यय होगा। आपके लिए संबंधं दिखावे की चीज न बन जाएं इसका ख्याल रखें, जिद या क्रोध से बात बिगड़ेगी। सेहत के मामले में रहना संभल कर रहना होगा, कुछ न कुछ परेशानी बढ़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी अलग ही सोच के साथ चलना चाहेंगे, घर हो या बाहर दूसरों की बातों को सुनने से अधिक खुद के द्वारा बनाए रास्तों पर चलने की इच्छा रखेंगे। घर पर बड़ों का स्नेह इन्हें मजबूती देगा। काम के लिहाज से दिन आपके लिए मिले-जुले असर ही दिखाएगा, कुछ चीजें अनुकूल होंगी तो कुछ में मुश्किलों को भी देख सकते हैं। अपनी टीम को आगे रखने और उसका नेतृत्व करने की जरूरत होगी। धन पक्ष की अगर बात की जाए तो आप खरीदारी करेंगे तो कुछ पैसा समाज कल्याण की बातों में भी लगाएंगे। प्यार भरे रिश्ते कुछ समय के लिए आपके सपनों को साकार करने के लिए सहभागी बनेंगे। रिश्ते के लिए धैर्य और शांति जैसी बातें खास रहने वाली हैं। स्वास्थ्य पक्ष को लेकर दिन कुछ न कुछ नरम या गरम स्थिति को देने वाला होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन अगर हो सके तो आप अपने कामों को दूसरों पर सौंपने से बचें, क्योंकि आपकी लापरवाही मुश्किलें भी देने वाली होंगी। कुछ न कुछ बातें आपको बाहरी लोगों से भी सुनने को मिलेगी। किसी भी बात पर बहुत ज्यादा रिएक्ट करने से बचें। नौकरी में लगे लोगों के लिए स्थितियां सामान्य होंगी, पर कुछ न कुछ बातें बीच बीच में आपको सोचने पर मजबूर करने वाली भी होंगी। जितना संभव हो सके खुद को मजबूत रखें। धन पक्ष की अगर बात की जाए तो कुछ न कुछ सेविंग खर्च होने का योग बना हुआ है। रिश्ते कुछ उथल -पुथल वाले रहेंगे। ध्यान से फैसले लेने होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आप कुछ न कुछ बातों के चलते थकान से अधिक प्रभावित रहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
