जौनपुर मडियाहूं तहसील क्षेत्र के मेजा में अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया ग्रामीण चौपाल जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवधेश सरोज जिला अध्यक्ष मछली शहर इकाई रहे । कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताने का कार्य किया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना दल चला गांव की ओर के तहत अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव चलकर ग्रामीण चौपाल लगाकर पार्टी के नीतियों के बारे में बताने का कार्य कर रहे हैं।एवं लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं जिससे पार्टी के संगठन में विस्तार हो सके और आगामी 2027 के चुनाव में अपनी अहम भूमिका के रूप में उभर कर आए। मुख्य अतिथि ने बताते हुए कहा कि डॉ सोनेलाल पटेल के सपनों को पार्टी की मुखिया माता कृष्णा पटेल एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पल्लवी पटेल पूरा करने में लगी है। जिससे कमेरा समाज का उत्थान हो सके उनके हक और अधिकार मिल सके। इस दौरान पार्टी में चंद्रशेखर पटेल नवाब अली के साथ साथ लगभग 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की एवं प्रदेश सचिव के नेतृत्व में क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी दी गई इस दौरान चौपाल का नेतृत्व कर रहे ओमप्रकाश पासी विधानसभा महासचिव मछली शहर ने जिला अध्यक्ष अवधेश सरोज की देखरेख में 20 से ज्यादा लोगों को पार्टी की रसीद काटकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान महिला पुरुष में काफी उत्साह दिखा और अपना दल कमेरावादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गुजाएमान रहा।इस अवसर पर शिवनाथ सरोज पूर्व प्रधान मेजा विश्राम पटेल राजकुमार पटेल लालचंद पटेल लाल साहब पटेल अनिक पटेल शिव शंकर पटेल राजेश पटेल चंद्रमणि पटेल विधानसभा अध्यक्ष मछली शहर डॉक्टर लालजी पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष मछली शहर शकील अहमद ब्लाक बरसठी है सहित सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभात मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप ने किया।
अपना दल कार्यकर्ताओं ने लगाया ग्रामीण चौपाल अपना दल चला गांव की ओर
By -
January 20, 2026
Tags:
