हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित के विषयों पर विचार-विमर्श हेतु आज गौतमबुद्धनगर जिले के ओमनगर की अमरनंदा बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन सैक्टर 163, नोएडा के बारात घर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, विद्वानों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएँ एवं नैतिक मूल्य राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। समाज में आपसी समरसता, संगठन और जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, संस्कृति की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदू सम्मेलन: हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का भव्य आयोजन
By -
January 19, 2026
