वनवासी रक्षा परिवार फ़ाउंडेशन नोएडा- महानगर वार्षिक संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट -भोला ठाकुर 
 



        NEA सभागार सेक्टर 6
Noida में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्कार कार्यक्रम से हुआ। जिसमें संगठन के प्रकल्प ,प्रतिभा विकास केंद्र के बच्चों  के द्वारा प्राणायाम मंत्रोच्चार , योग  एवं गीत -गायन किया गया । इन सभी में बच्चों के साथ सभी अतिथियों की भी सहभागिता रही । दीप प्रज्ज्वलन  के पश्चात नोएडा महानगर के आठ प्रतिभा विकास केन्द्रों के बच्चों के द्वारा नृत्य, देशप्रेम एवं परिवार एकता से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं । इनमें से सभी अतिथियों ने प्रस्तुति .. बंदे भारत , ऑपरेशन सिन्दूर , वासुरी वादन एवं शिव -पार्वती स्तुति नृत्य की खूब सराहना करते हुए, बच्चों का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव शर्मा (director R D Engineering college गाज़ियाबाद )एवं अति विशिष्ट अतिथि श्री संदीप वैष्णव ( president metro group of hospital), श्री संजय सिंह खुटैल, श्री राजीव आज़मानी , श्री एच के शर्मा एवं श्री कमल कांत गोयल जी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में संगठन के कार्य , उद्देश्य एवं लक्ष्य की प्रशंसा करते हुए , अपने स्तर से संगठन को सहयोग देने के विचार को व्यक्त किया ।
           कार्यक्रम का मुख्य उदबोधन संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माननीय श्री विरेन्द्र शर्मा जी का रहा ।जिसमें उन्होंने संगठन के इतिहास ,परंपरा , उद्देश्य एवं भावी लक्ष्य के साथ साथ सभी को पारिवारिक एकता के लिए सनातन संस्कार को अपने-अपने  घर में सपरिवार प्रतिदिन आधे घंटे करने तथा बच्चों में संस्कार को डालने का आह्वान किया ।
                   मंच संचालन एवं कार्यक्रम की पूर्णता  में विवेक  अग्रवाल ,राजेश दत्ता , भगवान दास गुप्ता , मयूर कालरा , आनंद श्रीवास्तव संजय दुआ ,एवं एन ई ए अध्यक्ष विपिन मल्हन एवं उनकी टीम का सहयोग रहा ।इसी कार्यक्रम में जिला  नोएडा की नवगठित  कार्यकारिणी की घोषणा विभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष  वीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा की गई जिसके अनुसार श्री अशोक गोयल अध्यक्ष , श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं श्री  अनिल धवन उपाध्यक्ष श्री राम कृष्ण साहू महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई । इसी तरह जिला नोएडा की महिला शाखा की कार्यकारिणी में श्रीमती आभा जिंदल को अध्यक्ष एवं श्रीमती मोनिका यादव जी को महामंत्री मनोनीत किया गया ।कार्यक्रम में आए सम्मानित अथितियों को सम्मानित करने का भी संक्षिप्त कार्यक्रम रहा ।
           
           कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि माननीय मुरारी सिंह ,माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान श्री दीपक छाबड़ा तथा श्री राकेश सिंगला ,श्री मयंक शेखर ,श्री इंदर  मोहन कुमार ,श्री राजेश दत्ता ,श्री मयूर कालरा , श्री विवेक अग्रवाल , भगवान दास गुप्ता ,श्री आनन्द श्रीवास्तव , मुकेश गुप्ता ,श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह श्री शिव नरेश पाण्डेय ,प्रोफेसर विवेक कुमार , श्री  अनिल निझावन ,श्री भरत सिंह ,अनिल धवन, रमन मेहरा ,सुभास चंद्र गर्ग  आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सभी केंद्रों के आचार्य उपस्थित रहे । अंत में  महानगर अध्यक्ष अशोक गोयल जी ने धन्यवाद प्रेषित किया ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!