समूह की महिलाएं सभालेंगी बारात घर की जिम्मेदारी

बृज बिहारी दुबे
By -



वाराणसी। आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अब जनपद में बारात घर की भी जिम्मेदारी सभालेंगी | इस क्रम में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को प्रथम एम.ओ.यू. विकासखण्ड सेवापुरी के ग्राम पंचायत अर्जुनपुर एवं ग्राम संगठन भारत महिला ग्राम संगठन के मध्य किया गया | माननीय उप मुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान बारात घर के सञ्चालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने अब अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है | 
जनपद में 64 से अधिक बरात घर बन रहे हैं उनमें से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अर्जुनपुर की ग्राम सभा  से शुरुआत हुयी है | ग्राम संगठन नव निर्मित बारात घर की देखभाल कर किराये पर इसे आम जनमानस को देगा | बरात घर ग्राम संगठन से संपर्क कर किसी भी मांगलिक कार्य, तिलकोत्सव, शादी विवाह, जन्मदिवस आदि हेतु बुक किया जा सकेगा | बुकिंग हेतु रु 5100 देय होगा जिसके अंतर्गत ग्राम संगठन द्वारा कमरे, हाल, पानी, बिजली, शौचालय, साफ़ सफाई आदि की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी | ग्राम संगठन द्वारा मांग पर टेंट, कैटरिंग, जेनसेट आदि की भी सुविधा दी जाएगी | इस कार्य से होने वाली आय में से 35% सम्बंधित ग्राम पंचायत को मिलेगी | इससे ग्राम पंचायत के राजस्व में बढ़ोत्तरी के साथ – साथ बरात घर का अच्छे तरीके से देखरेख भी होगा | साथ ही समूह की महिलाओं हेतु एक और रोजगार का अवसर पैदा होगा | 
*“उपायुक्त (स्वत: रोजगार) वाराणसी श्री पवन कुमार सिंह ने बताया कि मा. उप मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन की पहल काफी सराहनीय है इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर खुलेंगे एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक संपत्तियों की देखरेख भी ठीक से होगी |”*
एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर प्रधान  श्रीमति विमला देवी एवं ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी द्वारा किया गया | इस अवसर रीता, राधिका आदि उपस्थित रहीं |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!