दैनिक राशिफल १६ दिसंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 16-12-2025 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- द्वादशी 23:56:50, 
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 01 पौष गते,
नक्षत्र- स्वाति 14:08:45, पश्चात-विशाखा,
योग- अतिगंड 13:22:05, पश्चात-सुकर्मा,
करण- कौलव 10:37:55, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:08:17, 
सूर्यास्त- 17:25:20,
दिन काल- 10:17:03, 
रात्री काल- 13:43:32,
चंद्रास्त- 14:35:35,
चंद्रोदय- 28:40:52*,
राहू काल- 14:51-16:08, अशुभ,
अभिजित-11:56-12:37, शुभ,
प्रदोष- 17:25-20:13 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज दिन के आरंभ में जो स्थिति रहेगी मध्यांह बाद इससे एकदम विपरीत हो जाएगी। दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा लेकिन सेहत में गिरावट अनुभव होगी। आवश्यक कार्य समय रहते कर लें, मध्यान्ह बाद कार्य व्यवसाय की स्थित अनुकूल रहने पर भी शारीरिक रूप से मेहनत नही कर सकेंगे, अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। धन की आमद निश्चित रूप से होगी पर घरेलु एवं व्यर्थ के खर्च अकस्मात आने से बचत नही कर सकेंगे। घर मे किसी न किसी के बीमार होने से वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। यात्रा अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अधिकांश कार्यो में सफलतादायक रहेगा। जिन कार्यो में असफल रहेंगे उनकी वजह केवल आलस्य और असहयोग ही रहेगा। कार्य व्यवसाय आरम्भ में धीमा रहेगा लेकिन मध्यान्ह से अकस्मात उछाल आएगा। धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। वैसे तो व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि के लिये किसी अन्य का नुकसान करने से भी नही चूकेंगे। धर्म कर्म में केवल खाना पूर्ति करेंगे। अन्य लोगो से होड़ न करें वरना आगे आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। परिजन खर्चो के खर्च परेशानी में डालेंगे। घर मे पुत्र अथवा पौत्र की सेहत खराब होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपने कार्यो के साथ किसी अन्य के कार्य भी करने से असुविधा होगी। किसी के लिये आप कितना भी करें फिर भी खुश नही कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय में जो भी योजना बनाएंगे उससे लाभ अवश्य होगा। पूर्व से चल रहे किसी कार्य से भी धन की आमद होगी। लेकिन मौज शौक एवं अन्य खर्च अधिक रहने से पहले जमा की पूंजी भी खर्च हो जाएगी। दिखावे से बचें अन्यथा बाद में आर्थिक उलझनें बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण आनदमय रहेगा। किसी को व्यर्थ में न टोकें अन्यथा तकरार हो सकती है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सेहत के दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सुस्ती बनी रहेगी, जिस कारण कार्यक्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। अधिकांश लाभ के सौदे लापरवाही या आलस्य के कारण हाथ के आगे से निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी निरंतर गिरावट आएगी, इसके साथ ही आकस्मिक खर्च बढ़ने से ज्यादा परेशानी होगी फिर भी यथा संभव किसी से उधार ना लें अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। धन को लेकर किसी से उलझना ठीक नही डूबने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करने से माहौल अशांत हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन कुछ राहत भरा रहेगा। दिन के आरंभ में शरीर मे दर्द अथवा अन्य छोटी मोटी समस्या रहेगी लेकिन धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। कार्यक्षेत्र पर व्यस्तता बढ़ेगी, इसकी तुलना में सुविधा कम रहने से परेशानी होगी फिर भी पुराने व्यवहारों की सहायता से आर्थिक मार्ग खुलेंगे। धन एक से अधिक स्त्रोत्रों से मिलेगा। आकस्मिक लाभ की संभावना भी है। फिर भी ध्यान रखें, जल्दबाजी में किया गलत निवेश हानि भी करा सकता है। परिवार में पिता अथवा भाई बंधुओ के कारण मानसिक क्लेश रहेगा। मतभेद बढ़ने की संभावना है, मौन रहकर शांति पाई जा सकती है। मूत्र विकार हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज मध्यान तक आपका समय सामान्य रहेगा, इसके बाद किसी सोचे कार्य को लेकर व्यस्त हो जाएंगे। मन मे यात्रा की योजना भी लगी रहेगी, टालते हुए भी लेकिन अकस्मात ही करनी पड़ेगी। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। दोपहर बाद कुछ समय के लिये स्थिरता आएगी। धन लाभ मिलने पर दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। सहकर्मी मनमाना व्यवहार करेंगे जिससे अधिकांश कार्य स्वय के बल पर ही करने पड़ेंगे। धन संबंधित समस्या कुछ हद तक सुलझेगी, उधारी के व्यवहार ना चाहकर भी बनाने पड़ेंगे। परिवार में आंतरिक मतभेद रहेंगे लेकिन दर्शाएंगे नहीं। सेहत में थोड़ा बहुत विकार आएगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मन व्यर्थ के कार्यो में रहने के कारण अपने उद्देश्य से भटक सकते हैं। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी स्वार्थ सिद्धि के लिये निषेधात्मक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में मध्यान्ह निकल जायेगा। धन लाभ के लिये जल्दबाजी करेंगे लेकिन विलम्भ होगा। संध्या के बाद अनुकूलता आने लगेगी। अकस्मात धन लाभ होगा अथवा होने की संभावना पक्की होगी। महिलाएं पैतृक बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगी। सर्दी जुखाम से सेहत नरम बनेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन भी प्रतिकूल फलदायी रहेगा। महिलाओं को बर्ताव में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण अन्य लोगों से दूरी बढ़ेगी। आपको राह दिखाने वाले भी नाराज होंगे। कार्यक्षेत्र पर धन संबंधित लेन-देन के कारण कहा-सुनी होने की सम्भावना है। विरोधी प्रबल रहेंगे। किसी परिजन से भी व्यवसाय संबंधित बात ना बताएं अन्यथा नई मुसीबत खड़ी होगी। मध्यान्ह बाद तक का समय व्यर्थ भागदौड़ में बीतेगा। संध्या बाद विवेक जाग्रत होने पर थोड़ी राहत मिलेगी। धन लाभ की संभावना बहुत कम है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन धन लाभ वाला है। दिन के आरंभ से ही इसके प्राप्ति के लिये योजनाएं बनाएंगे। लेकिन थोड़े विलम्ब से एवं रोकना भी असंभव ही रहेगा। आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। कार्य व्यवसाय से कुछ समय के लिये ही लाभ मिल सकेगा। अधिकांश समय खाली जाएगा। नौकरी वालो को भागदौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकेगा। विरोधी वर्ग शांत रहेंगे लेकिन सांध्या के आस-पास किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर तकरार होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग एवं बच्चे एक मत रहेंगे। कामना पूर्ति ना होने पर क्रोध में अनाप शनाप बोलेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मानसिक बेचैनी में बीतेगा। दिन के आरंभ से मध्यान्ह तक मजबूरी में कहा सुनी के बाद ही काम के लिये तैयार होंगे। बाद में जिस कार्य को करने लगेंगे उसी में तल्लीन हो जाएंगे। आप अन्य लोगो के सामने संतोषी होंने का दिखावा करेंगे लेकिन मन मे कुछ और ही लगा रहेगा। आर्थिक कारणों से मन की इच्छा अधूरी रहेंगी। कार्य व्यवसाय में भी विचारे कार्य धनाभाव के चलते अधूरे रहेंगे। परिश्रम मध्यान्ह तक व्यर्थ होता दिखेगा लेकिन संध्या बाद अकस्मात धन लाभ होने से राहत मिलेगी। आरोग्य मानसिक चिन्ता को छोड़ ठीक ही रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। बोलने से पहले विचार करें अन्यथा अवश्य ही किसी न किसी से बिना बात का झगड़ा मोल लेंगे। कार्यक्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना जल्दबाजी एवं मनमर्जी से निर्णय लेंगे फिर भी धन लाभ अवश्य ही होगा। लेकिन सहकर्मियों को परेशान करने के बाद ही। नौकरी वाले लोग भाग-दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे, इस कारण अधिकारियो से कहा सुनी हो सकती है। परिजन आपके बिगड़े कार्यो को सुधारने में सहयोग करेंगे। ठंडी वस्तुओ से परहेज करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन भी आपको कार्य व्यवसाय से संबंधित एवं घरेलू समस्याएं लगी रहेंगी। व्यवसाय में मेहनत करने के बाद भी अल्प लाभ होगा। व्यवहार में कटुता रहने से स्नेहीजन से दूरी बढ़ने के साथ ही आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के खाते में जा सकता है। आर्थिक कमी के चलते कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिलना मुश्किल रहेगा। परिवार में महिलाओं के हाथ भी कुछ नुकसान हो सकता है। आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई नही मिलेगा। दिनचर्या को सामने बनाए रखने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पिंक है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!