शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- प्रथमा 09:10:21, पश्चात-द्वितीया,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 06 पौष गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 27:35:04*,
योग- वृद्धि 16:34:36, पश्चात-ध्रुव,
करण- बव 09:10:21, पश्चात-बालव,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:11:04,
सूर्यास्त- 17:27:32,
दिन काल- 10:16:28,
रात्री काल- 13:44:01,
चंद्रास्त- 18:29:04,
चंद्रोदय- 31:32:10*,
राहू काल- 16:10-17:28, अशुभ,
अभिजित-11:59-12:40, शुभ,
प्रदोष- 17:28-20:15 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाने से पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपके लिए दिन सामान्य तो रहेगा पर घर परिवार की कुछ जरूरतों के चलते आपको न चाहते हुए भी बाहर जाने की प्लानिंग करनी होगी। आपके मन में बहुत सी बातें दोपहर के बाद ही असर डालेंगे शुरुवाती दौर में तो आप खुद में ही ज्यादा समाए हुए दिखाई देंगे। नौकरी में काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, वैसे आप खुद भी ज्यादा चीजों में शामिल नहीं होना चाहेंगे। कुछ लोगों के साथ काम को लेकर बातचीत अच्छे परिणाम देने वाली हो सकती है। अगर किसी क्रिएटिव काम में शामिल होना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी बस बेवजह के खर्चों से बचने की ज्यादा जरूरत है जो भी खर्च हो वह जरूरी चीजों पर ही होगा। घर परिवार में मैरिज लाइफ में कहीं शाम को निकल पड़ने का मन भी करेगा। छोटी सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से यह जल्दी सुलझ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खुद को उन चीजों से जोड़े जो आप की हेल्थ के लिए सच में जरूरी हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप घूमने के लिए शाम या दोपहर का ही समय चुनना पसंद करेंगे। अपनों के साथ कुछ छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं पर ये सब नार्मल भी रहेंगी, समझदारी से उनका समाधान करने पर घर का माहौल शांत रहेगा। काम-काज को लेकर रफ्तार शुरुआती दौर में कुछ धीमी लग सकती है पर आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन उस सामान को निपटाने के लिए खास रहेगा जिसे काफी समय से कहीं लगा नहीं पाए थे। सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। पैसों का हिसाब किताब ठीक रहेगा, बस छोटे खर्चों पर नियंत्रण रखें जिससे बजट गड़बड़ाए नहीं। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है इसलिए अगर ऐसा कुछ होता भी है तो आप इसे तूल न देते हुए उनके कम समय को भी क्वालिटी टाइम में बदल दीजिए। स्वास्थ्य में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है जैसे सिर में हल्का दर्द या थकान हो सकती है इसलिए आराम करें और खुद को हवा इत्यादि से बचा कर रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति मस्ती भरी दोस्तों के साथ बाहर निकलने और कुछ पार्टी इत्यादि में लगा रह सकता है। वैसे आप कुछ चंचल और बदलते मूड को फील भी कर पाएंगे आप जो काम करेंगे उसमें थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। काम-काजी मोर्चे पर आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का सही समय है। क्रिएटिव जॉब वाले लोगों के लिए दिन शानदार हो सकता है। नए विचारों को प्रकट करने का समय है। पैसों के मामले में थोड़ा धैर्य रखें जहां तक हो सके सेविंग पर ध्यान दें। घरेलू कामों में अचानक खर्चे आने की संभावना है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। दिलों के मामले में कुछ खट्टी मीठी बातें हो सकती हैं। साथी से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है पर कुछ छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है या फिर पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन कर्क आप अपने ही मन के कामों को करने की कोशिश में होंगे ऐसे में घर पर लोग आपके इस रुख से परेशान न हों, थोड़ा इस बात का भी ख्याल रखें। अपनों के साथ दिन कुछ इमोशनल रह सकता है। परिवार के कामों में शामिल रहें जिससे कोई भी आपसे दूरी न बना पाए। काम काजी जीवन में थोड़ा सा धीमा दौर हो सकता है लेकिन कोई परेशानी नहीं होगी। जो भी काम करें दिल से करें, क्योंकि इसी दिन में आपके प्रयासों का फल छिपा हुआ है। व्यापार में ट्रैवलिंग का अचानक से मौका भी मिलेगा। पैसों के मामले में बहुत बड़े फैसले लेने से बचें, कहीं से अचानक पैसा आने की उम्मीद है, पर बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। साथी से सही तरीके से बात करें, थोड़ी समझदारी से काम लें और एक दूसरे को स्पेस दें। सेहत में सुधार हो सकता है पर फिर भी मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम की जरूरत है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके राशि स्वामी के साथ विशेष रहेगा, जिसके कारण आप कुछ इमोशनल रह सकते हैं। आत्मविश्वास और एनर्जी कुछ कम हो सकती है, पर साथ ही किसी की मदद से घर में कोई बदलाव की रंगत आ सकती है। धार्मिक कामों में शामिल होने का समय होगा। काम में आपको अच्छा फल मिल सकता है, खासकर उन परियोजनाओं में जिन पर आपने पहले बहुत मेहनत की थी। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है, लेकिन थोड़ी सतर्कता जरूरी है। किसी पुराने साथी से मदद मिल सकती है। पैसों के मामले में बच्चों के लिए खर्च होने की स्थिति ज्यादा दिखाई देती है। आप बजट में रहेंगे तो सब ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है जीवन साथी घर परिवार में ज्यादा बंधा हुआ सा महसूस भी कर सकते हैं इसलिए उनके लिए समय जरूर निकालें। कुछ बातों के चलते तनाव आप पर असर डालेगा इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। थोड़ा आराम करें और खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए समय निकालें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन काम-काज के अलावा कुछ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण व्यस्त हो सकता है, लेकिन अगर आप सही तरीके से काम को प्राथमिकता देंगे तो हर चीज आसानी से हो जाएगी। काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं और आपको कुछ नए लोगों के साथ मेल-जोल का समय भी विशेष होगा। अपने काम की प्लानिंग को मजबूत करने के लिए यह दिन सही है। किसी पुराने सहकर्मी से मदद मिल सकती है। पैसों के मामले में बहुत बड़ी लापरवाही से बचें और किसी लंबी योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है साथ ही अपनों के साथ थोड़ी असहमति हो सकती है इसलिए समय निकालें और बात करें। वैसे इस टाइम हल्की-फुल्की कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए खुद की डाइट में संतुलन रखें और कैल्शियम प्रोटीन का सेवन करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप थोड़ा रोमांचक रह सकते हैं और दोस्तों के साथ ज्यादा अटैच भी होंगे। लाइफ के कुछ पहलू में बदलाव महसूस होगा स्पेशली घर और करियर को लेकर। परिवार में थोड़ी हलचल हो सकती है लेकिन यह बहुत अधिक तनाव देने वाला नहीं होगा। बस थोड़ा धैर्य रखें और सभी से अच्छे रिश्ते बनाए रखें। नौकरी में टाइम के साथ-साथ आपस में लोगों के सहयोग पर भी निगाह रखनी होगी। कोई आपके पीछे से गड़बड़ न करें इस बात को आगे रखें। किसी नए क्षेत्र में प्रवेश करने का सोच रहे हैं तो दिन बहुत अच्छा है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च करें। बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए जल्दी-जल्दी फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन में थोड़ी सी हलचल हो सकती है, आपको पार्टनर से थोड़ा सपोर्ट मिलेगा पर दोनों के बीच ताल-मेल बनाए रखना जरूरी है। किसी भी पुराने दर्द को नजरअंदाज न करें, गर्दन और पीठ की एक्सरसाइज को लगातार करते रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है, पर भाई बहनों की ओर से हेल्प होने के कारण काम को जल्द निपटा भी सकते हैं। घर पर यह समय सभी को एक साथ लाने का है। अगर आप कोशिश करेंगे तो परिणाम भी अच्छे मिल सकते हैं। काम को लेकर आपको खुद पर भरोसा करना होगा। मेहनत के बाद कुछ शानदार परिणाम आने की संभावना है। अगर आप किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ रहे हैं और अपने विचार लागू करने की सोच रहे हैं तो सहमति को प्राथमिकता पर ही रखें, दिन मिला-जुला रहेगा। बाजार में थोड़ा जोखिम हो सकता है, लंबी अवधि के लिए योजनाएं ही ज्यादा बेहतर होंगी। प्रेम जीवन में थोड़ी खींचतान हो सकती है। आपस में कुछ पुरानी बातों को लेकर विचारों का अंतर हो सकता है, पर इसका समाधान भी समझदारी से हो जाएगा। खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी महसूस कराने के लिए छोटी-छोटी बातें रूटीन में शामिल करें जैसे कि सुबह-सुबह वॉक पर जाना इत्यादि। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन एनर्जी को बूस्ट करने वाला हो सकता है। घर में कुछ कामों को लेकर प्लानिंग चलने वाली है। बच्चों के मामलों में माता-पिता की भागदौड़ तो होने वाली है। छात्रों के लिए जरूरी है कि अपनी पढ़ाई में ढील देने से बचें। आपके करियर में थोड़ी काम की अधिकता देखने को मिल सकती है पर घबराने की बात नहीं है। सरकारी कामों में तो रिलैक्स रहने वाले हैं। बिजनेस में आपके विचारों को पसंद किया जा सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें सफलता जरूर मिलेगी। उधारी से बचें और जहां तक हो सके बचत पर ध्यान दें। घर पर बच्चे माता-पिता से अतिरिक्त पैसों की मांग कर सकते हैं। आप और आपका पार्टनर कुछ समय से एक-दूसरे से दूर हो सकते हैं लेकिन इस समय आप दोनों को अपने रिश्ते समझने और मजबूत करने में लगा सकते हैं। सैर या हल्का व्यायाम आपको एक्टिव तो रखेगा साथ ही सेहतमंद भी बनाएगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मेहनत और समर्पण से भरा रह सकता है। आप अपने कामों में पूरी तरह से डूबे रहेंगे जिससे घर पर लोगों के साथ समय कम ही मिल पाएगा। अपनों के लिये समय न होना मुश्किलों को बढ़ा सकता है। करियर में आपको खुद पर विश्वास रखना होगा क्योंकि किसी की अनदेखी से काम खराब भी हो सकता है। दोपहर में काम में रुकावट आ सकती है पर आपकी मेहनत इसे सुलझा देगी। थोड़े समय के लिए भी काम में कोई बड़ा बदलाव न करें, वर्तमान में आप जिस दिशा में जा रहे हैं वह सही है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी का मन तो होगा लेकिन जेब शायद आपको इसकी परमिशन न दे इसलिए उदास न हों। जीवन साथी संग कुछ बातें हो सकती हैं जो बात करके या उनके साथ को पाकर ही सुलझ पाएं। हल्के व्यायाम या योग से शरीर में ताजगी महसूस होगी। बीमारियों को नजरअंदाज न करें, परेशानी हो तो इलाज कराएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपको बहुत कुछ सिखाने वाला हो सकता है। आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें थोड़ी सोच-विचार की जरूरत रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं और पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश करें। खुद को फिर से ताजगी से महसूस कराने का है। काम के मोर्चे पर आपके लिए मिला-जुला रहेगा। अगर आप किसी नए काम पर विचार कर रहे हैं तो उस पर काम करना फायदेमंद रहेगा। फिर भी अचानक किसी काम में बदलाव से बचें। बेहतर होगा कि आपने जो सोचा है उस पर ध्यान केंद्रित रखें। पैसों के मामले में थोड़ा आराम से निर्णय लेने का है। बिना जल्दबाजी के आपको प्लानिंग करनी चाहिए। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, किसी पुरानी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है। गर्दन में दर्द या किसी खाने पीने की वस्तु से गैस्ट्रिक की समस्या उभर सकती है ख्याल रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर में कई सारे कामों की प्लानिंग चल रही होंगी लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए थोड़ा समय और धैर्य रखें। घर में माहौल तो ठीक रहेगा बस किसी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है। अपने बड़ों के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। काम को लेकर इस दौरान ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे दूसरों के कहे अनुसार हर काम करने से बचें। व्यस्तता के चलते कुछ मामलों में आपको दूसरों की मदद की भी जरूरत महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति के मामले में थोड़ा संतुलन बनाए रखें। सेविंग में हलचल हो सकती है इसलिए इन्वेस्टमेंट से पहले एक बार अच्छी तरह से रिसर्च करें। परिवार में किसी छोटे से मसले को लेकर हल्की-फुल्की बहस हो सकती है लेकिन बातों को दिल पर न लें, पार्टन के साथ बातों को शेयर करें। सही आहार लेना और दिन भर में थोड़े-थोड़े ब्रेक लेना अच्छा रहेगा। बीमारियों में भी सुधार होने के आसार हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
