शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- प्रथम 24:55:14*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 20 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- रोहिणी 11:45:29, पश्चात-मृगशीर्षा,
योग- सिद्ध 08:07:20, पश्चात-साध्य,
करण- बालव 14:47:41, पश्चात-कौलव,
चंद्र- वृषभ 22:14:39, पश्चात-मिथुन राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:55:24,
सूर्यास्त- 17:39:47,
दिन काल- 10:44:23,
रात्री काल- 13:16:16,
चंद्रोदय- 17:57:27,
चंद्रास्त- 31:22:19*,
राहू काल- 10:57-12:18, अशुभ,
अभिजित-11:56-12:39, शुभ,
प्रदोष- 17:40-20:20 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावेश में आकर कोई काम ना करें, नुकसान हो सकता है। व्यापार से धन लाभ होने का योग बन रहा है, समय का सदुपयोग करें, समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है, जितना आप मेहनत करेंगे, उतनी लाभ मिलेगा। प्रचुर मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन जातकों को सरकारी नौकरी मिलने का योग है। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है आपको लाभ होगा। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलट-फेर की शुरूआत हो सकती है। स्थाई सम्पति के निर्माण, मरम्मत व पुर्नस्थापना पर व्ययभार बढ़ेगा। किसी की टीका-टिप्पणी से आपको परेशानी हो सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। नये आगंतुकों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव ना सोचे, पॉजिटिव सोचना आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा। पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय से लाभ मिलेगा, विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, सोच समझ कर कार्य करें। आपका समय अच्छा चल रहा है। दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग कर आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको लाभ के साथ सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आपको संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। आपको अपने ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। नेगेटिव सोचने से बचें। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें। नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगा। रोजगार से आपको लाभ मिलेगा, आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ काम होने का योग है।आपको अन्य स्रोत से अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी। आपको अपने आत्म-सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पॉजिटिव सोच है।कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। पुरुषार्थ का सहारा लें। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में शुभ काम होने से मन प्रसन्न रहेगा, भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है, आप गुस्से पर नियंत्रण रखें। कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। आप अच्छी सफलताएं प्राप्त करेंगे। बुद्घि कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय उपलब्धिकारक रहेगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप गुस्से पर नियंत्रण रखें, आपको लाभ मिलेगा। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है, जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। काम-काज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मकर राशि :-आज के दिन आप गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें, आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। शुभ काम का योग बन रहा है जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। अत्यधिक व्यय करने से बचें। शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा परिणाम शुभ रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके परिवार में शुभ योग बन रहा है, रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा और वह मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है। विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं, जो कि अतिविश्वसनीय व्यक्तियों को ही दिये जाते हैं। कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाऐ। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे। आपको सावधानी बरतनी है कि अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं और आलस्य का परित्याग करें। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेंगी। कारोबार की उन्नति के लिये एक से अधिक सीढ़ी चढ़कर लोगों को आश्चर्य में डाल देंगे। चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी। बौद्घिक क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतने का मौका मिलेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।
