दैनिक राशिफल ०४ दिसंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 04-12-2025 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- चतुर्दशी 08:37:02, पश्चात-पूर्णिमा, 
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 19 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- कृतिका 14:53:17, पश्चात-रोहिणी, 
योग- शिव 12:33:16, पश्चात-सिद्ध,
करण- वणिज 08:37:02, पश्चात-विष्टिभद्र, 
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:54:43, 
सूर्यास्त- 17:39:37,
दिन काल- 10:44:53, 
रात्री काल- 13:15:46,
चंद्रोदय- 16:55:00,
चंद्रास्त- 31:12:45*,
राहू काल- 13:38-14:58, अशुभ,
अभिजित-11:56-12:39, शुभ,
प्रदोष- 17:40-20:20 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के तिल का तेल खाना-लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं ले पा रहे हैं, उनका प्रभाव कम होने लगेगा। किसी रिश्ते के प्रति बदलता नजरिया आपके द्वारा लिए गए निर्णय को बदल सकता है। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य और प्रयास में निरंतरता बनाए रखना आवश्यक होगा। आप जिस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं वह भी आपकी ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। एकाकी प्रवृति का त्याग करें। यात्रा न करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके करियर से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बढ़ती हुई देखी जा सकती है। सर्दी-जुकाम से पीड़ित होने की संभावना है। जल्द ही आपको स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। पठन, पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप परिवार और संपत्ति के बारे में निर्णय लेने में देरी न करें। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए बिना पूर्ण ज्ञान प्राप्त  होगा। कार्य को आगे बढ़ाना गलत होगा। पार्टनर के गलत बोल पकड़े जा सकते हैं। शुगर की कोई समस्या होने की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। 'हरि करे सो खरी' इसीलिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। मन प्रसन्न बना रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके करियर से जुड़े मामले सही तरीके से आगे बढ़ते रहेंगे। पार्टनर का बदलता व्यवहार आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। नींद पूरी न होने के कारण पेट संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल बनेगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अत:आलस्य का त्याग करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चिंता का कारण बन सकती है। मन पर चिंता बढ़ने से भविष्य को लेकर नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। किसी के गलत बर्ताव से अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें।बिजनेस सामान्य रहेगा। भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य शुभ रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन काम के प्रति एकाग्रता बढ़ने से आपको बड़ी समस्याओं से पार पाना संभव होगा। रिश्तों को लेकर लिया गया फैसला कठिन साबित हो सकता है। पैर सूज जाएंगे। किसी तीसरे के आने से संबंध खराब होंगे। योजना क्रियान्वन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। सफलता मिलेगी। सुनियोजित तरीके से कार्यारम्भ करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आप जितना अधिक आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करेंगे, उतना ही आप अपनी उन्नति के लिए सिद्ध होंगे। दूसरों पर निर्भरता के कारण अपने सिद्धांतों को बदलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। काम में लाभ होगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्घ होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आप वर्क प्लेस पर बड़ी जिम्मेदारी निभाएँगे। इससे सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने से रिश्तों में सुधार आ सकता है। लो बीपी और शुगर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग बना है। शुभांक- 4 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप ऑफिस में काम की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आप जीवन में अधिकतर चीजें सकारात्मक पाएँगे। हालांकि पिछले अनुभवों से डर आप पर हावी हो सकते हैं। विचार और कर्म के कारण कुछ भी बुरा न होने दें। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। शुद्घ गोचर का लाभ होगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ हेतु किये गए कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप जरूरत से ज्यादा न सोचें वरना परेशान रहेंगे। आज की स्थिति पर ध्यान दिए बिना केवल स्वयं की अपेक्षाओं के बारे में सोचना परेशानी का कारण बनेगा। बच्चों पर एक्सट्रा ध्यान दें। पार्टनर से धोखा मिलेगा, मनोरंजन के साधनों पर धन-व्यय होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। काम-काज में आ रही बाधा दूर होगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन काम को लेकर आपको चिंता रहेगी। आपके रिश्ते में बदलाव देखने को मिलेगा। आज पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बेहतर करें। शरीर में दर्द की समस्या बढ़ेगी। अनैतिक संबंध से दूर रहें। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!