अक्षित दूबे सुपुत्र सृष्टि दुबे- मनोज दुबे के पांचवें बर्थडे पर हाथी-घोड़ा-पालकी चना जोर गरम पार्टी ,डांस पार्टी, कंबल वितरण कार्यक्रम, अतिथियों को सम्मान समारोह, के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया* यह कार्यक्रम जमालपुर के छंगापुर गांव में आयोजित हुआ हाथी-घोड़ा पालकी के साथ गांव का भ्रमण किया गया ।जन्मदिन समारोह आकर्षक रहा -
-भोज कार्यक्रम, मनोरंजन कार्यक्रम, सम्मान समारोह, कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया । भारी-भरकम खुशी का इजहार कर हजारों लोगों ने अक्षय दुबे को शुभ आशीर्वाद, दीर्घायु भव का आशीर्वाद प्रदान किया गया। जरूरतमंद असहायों को जरूरतमंदों को 300 कंबल वितरित किए गए । यह कार्यक्रम प्रेमनाथ दुबे पूर्व प्रधानाचार्य महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं मानव सेवा संस्था के सलाहकार के पैतृक आवास ग्राम छंगापुर जमालपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना- संजय सिंह प्रबन्धक अढ़नपुर ,सूर्यभान सिंह पूर्व प्रधान अध्यापक जमालपुर, आदित्य प्रसाद पांडे पूर्व प्रधानाचार्य रामनगर, सोभनाथ पाठक प्रवक्ता इंटर कॉलेज पीएनबी, मुक्तिनाथ पांडे प्रवक्ता इंटर कॉलेज रामनगर, रविंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता इंटर कॉलेज जमालपुर, जयप्रकाश सिंह प्रवक्ता इंटर कॉलेज जमालपुर, सैकड़ो मानिंद उपस्थित रहे । गाजीपुर की टीम द्वारा भजन का कार्यक्रम किया गया और रात में नौटंकी कार्यक्रम भी किया गया।
