दैनिक राशिफल २१ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 21-11-2025 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- प्रथमा 14:46:35, पश्चात-द्वितीया, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 06 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- अनुराधा 13:54:52, पश्चात-ज्येष्ठा,
योग- अतिगंड 10:42:24, पश्चात-सुकर्मा, 
करण- बव 14:46:35, पश्चात-बालव,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:49:49, 
सूर्यास्त- 17:23:57,
दिन काल- 10:34:07, 
रात्री काल- 13:26:40,
चंद्रास्त- 17:55:30,
चंद्रोदय- 31:10:55*,
राहू काल- 10:48-12:07, अशुभ,
यम घंटा- 14:45-16:05, अशुभ,
अभिजित-11:46-12:28, शुभ,
प्रदोष- 17:24-20:08 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है, लेकिन मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशानी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने के योग हैं। धन लाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - धानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं, तो नये कार्यों की शुरुआत से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - चॉकलेटी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण तथा वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे। परिजनों-संबंधियों के साथ अनबन न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धन लाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों से निराशा मिल सकती है, लेकिन परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। अपना काम स्वयं ही निपटाएं, क्योंकि दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। परिवार का वातावारण आपके अनुकूल रहेगा।  कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीकि रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के अवसर मिलेंगे और पद लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आएंगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा तो आनंदपूर्व दिन व्यतीत होगा। परिजनों-मित्रों के साथ पिकनिक या किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और सेहत का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम फैसला स्वयं करें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार करेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है। 

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इसमें किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, वैसे दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन किसी तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खान-पान का ध्यान रखें। दिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें और पैसों का लेन-देन न करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!