दैनिक राशिफल ०१ अक्टूबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 01-10-2025 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- महानवमी 19:00:30,  
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 15 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 08:05:22, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- अतिगंड 24:32:42*, 
करण- बालव 06:38:24, पश्चात-कौलव,
चंद्र- धनु 14:26:14, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:15:13, 
सूर्यास्त- 18:05:45,
दिन काल- 11:50:31, 
रात्री काल- 12:09:59,
चंद्रोदय- 14:27:46,
चंद्रास्त- 24:52:55*,
राहू काल- 11:00-13:39 अशुभ,
यम घंटा- 07:44-09:13 अशुभ,
अभिजित- 11:47-12:34 अशुभ,
प्रदोष- 18:06-20:33 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
   
  !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में मस्ती और चहल-पहल वाला हो सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जो पुराने दिनों की मीठी यादें ताजा कर देगी। घर में कोई छोटा फंक्शन या गेट-टुगेदर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप क्रिएटिव फील्ड, टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़े हैं तो आपको कोई नई चीज सीखने या प्रयोग करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बड़ा मुनाफा नहीं मिलेगा, लेकिन कहीं से छोटी इनकम या बचत हो सकती है जो मूड को थोड़ा रिफ्रेश कर देगी। पार्टनर के साथ प्यारी बातें होंगी आपसी समझ और इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा। ध्यान रखें कि पार्टनर को आपकी अटेंशन चाहिए इसलिए दिन में कुछ पल सिर्फ उनके लिए निकालें। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन स्किन या बालों से जुड़ी कोई हल्की परेशानी हो सकती है। घरेलू नुस्खों से राहत मिलेगी नीम, एलोवेरा या आंवले का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️  वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अष्टम चंद्रमा का असर भावनात्मक उथल-पुथल ला सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड चेंज हो सकता है जिसके चलते कंट्रोल रखना जरूरी है। कोई पुरानी बात मन को खटकेगी पर शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। काम में अनफोकस महसूस कर सकते हैं। किसी राज या छिपे हुए मुद्दे से जुड़ा काम सामने आ सकता है। गुप्त योजनाओं या रिसर्च से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से उलझने से बचें। पैसों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट या लोन लेने-देने से बचें। पुराने खर्च सामने आ सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी गहराई और गंभीरता आ सकती है, पार्टनर के मूड में बदलाव महसूस हो सकता है, इसलिए आप उन्हें समय दें और उनकी बात सुनें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक चीजें और आरामदायक दिनचर्या अपनाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में पॉजिटिव माहौल बना रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने या बात करने का मौका मिल सकता है, जो पुरानी यादों को ताजा कर देगा। घर में कुछ नया प्लान हो सकता है डेकोरेशन, शॉपिंग या फंक्शन की तैयारी के लिए भागमभाग रहने वाली है। काम के मामले में लीडरशिप क्वालिटी नजर आएगी। इस समय पार्टनर की ओर से काम ज्यादा रहने वाला है, साझेदारी में आपका प्रयास तारिफ वाला होगा। मैनेजमेंट, शिक्षा या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें कोई खास अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। अपने लाइफ पार्टनर पर पैसा लगने वाला है, कोई छोटी इनकम या बचत हो सकती है जिससे मूड अच्छा होगा। कोई बड़ा खर्च टालना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा ड्रामा हो सकता है लेकिन रोमांस भी रहेगा। पार्टनर को आपकी तारीफ चाहिए इसलिए एक प्यारा सा कॉम्प्लिमेंट बहुत काम कर जाएगा। सेहत ठीक रहेगी लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। स्किन या आंखों से जुड़ी कोई छोटी समस्या हो सकती है। आराम जरूर लें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में परेशानी देखने को मिलेगी, लड़ाई झगड़े पुरानी बातों के चलते अधिक होने वाले हैं। सुकून और मस्ती का माहौल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मुलाकात या फोन कॉल पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं। काम में स्थिरता बनी रहेगी, आप अपने टारगेट्स पर फोकस्ड रहेंगे और बॉस या सीनियर्स से सराहना भी मिल सकती है। किसी क्रिएटिव फील्ड या अकाउंट्स से जुड़े हैं, तो नई गड़बड़ी न होने पाए। बिजनेस करने वालों को काफी मेहनत करनी होगी। पैसा धीरे-धीरे आएगा लेकिन खर्चों पर कंट्रोल बना रहेगा, कोई पुराना उधार परेशानी दे सकता है लीगल मैटर में पैसा खर्च हो सकता है। लव पार्टनर के साथ बातचीत में मिठास बनी रहेगी, वे आपसे कुछ खास उम्मीद कर सकते हैं थोड़ा समय साथ बिताएं और दिल से बात करें। बालों या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, नारियल तेल, आंवला या एलोवेरा का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए घर का माहौल मिला-जुला रह सकता है, किसी पुराने रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र से मिल सकते हैं। कोई पुरानी यादगार चीज या एल्बम देखने का मौका भी मिल सकता है। आपको घर के काम ज्यादा करने पड़ सकते हैं और बच्चों की ओर ज्यादा केयरिंग होना पड़ सकता है। काम के मामले में डिटेल पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई जरूरी काम आप समय पर निपटा सकते हैं। फैशन, हेल्थ या एजुकेशन के काम अच्छे रहने वाले हैं। कंपटीशन काफी तेज होने वाला है। फाइनेंशियल स्थिति संतुलित रहेगी, रुकी हुई पेमेंट वापस आ सकती है। खर्च कंट्रोल में रहेगा, कुछ लोग बजट प्लानिंग भी कर सकते हैं। लव लाइफ में स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को और मजबूत करेगी। स्किन या पाचन से जुड़ी कोई छोटी परेशानी हो सकती है, घरेलू उपाय और हल्का खाना बेहतर रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अष्टम चंद्रमा थोड़ा रहस्यमयी और इमोशनल बना सकता है। घर के किसी सदस्य से गहरी बातचीत होगी या कोई पुरानी यादें सामने आ सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बदलाव या सूचना मिल सकती है कोई गुप्त योजनाएं या बैकएंड वर्क में आपके लिए बेहतर होने के संकेत दिखाई दे सकते हैं। ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें क्योंकि ट्रांसफर, जॉब चेंज के मामले में परेशानी हो सकती है। पैसे को लेकर दिन थोड़ा संवेदनशील है, पुराना खर्चा या छुपा हुआ बिल सामने आ सकता है। किसी से उधार लेने या देने की नौबत आए तो सोच-समझकर कदम उठाएं। लव लाइफ में इमोशनल गहराई महसूस करेंगे, पार्टनर से कोई राज या अनकही बात सामने आ सकती है। पुराने मुद्दों पर बात हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। विशेष रूप से गुप्त रोग, थकान या मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए घर के कामों में ही ज्यादा लगे रहने वाला हैं। किसी सदस्य के साथ दिल खोलकर बातचीत होगी पर साथ ही विवाद भी हो सकता है। पुराना रिश्तेदार अचानक आ सकता है या कॉल कर सकता है, जिससे मूड अच्छा हो जाएगा। आस-पास के लोगों की मदद से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। वर्कप्लेस पर नए मौके मिल सकते हैं, आप जिस काम को लंबे समय से टाल रहे थे, अब उस पर ध्यान देना शुरू करेंगे। जो लोग घर बैठे काम कर रहे हैं या फिर ऑनलाइन वर्क में हैं उनके पास मौके अच्छे रहने वाले हैं। आपके बिजनेस में स्थिति खराब होने के चलते काम ठप भी हो सकता है। पैसों को लेकर दिन थोड़ा स्लो रहेगा, लेकिन अचानक से कोई छोटा गेन हो सकता है ऑनलाइन शॉपिंग से बचें घाटा भी होने का चांस है। लव लाइफ में कुछ हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है। दिन के अंत तक सब सुलझ जाएगा। एक छोटा सा जेस्चर रिश्ते में बहुत खुश कर सकता है। थकान और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। धूल या पसीने से एलर्जी वालों को ध्यान देना चाहिए। खूब पानी पिएं और स्किन को साफ रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए घर का माहौल परेशानी देने वाला है। लोग बिना वजह के ही तंग कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की याद आ सकती है या उनकी अचानक मुलाकात से दिल खुश हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ दिल से बात होगी जो रिलेशन को और मजबूत बनाएगी। काम में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है जिसे संभालना मुश्किल लग सकता है अगर हो सके तो शब्दों के वार न करना ही बेहतर होगा क्योंकि लोग आपकी शिकायत करने से पीछे नहीं रहेंगे। कारोबार में कोई प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है तो ध्यान से काम करें। आर्थिक रूप से दिन न तो बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा न ही कमजोर। कहीं से छोटा पैसा आ सकता है, खर्च करते वक्त प्लानिंग जरूरी है। प्रेमी से दिल की बातें होंगी। पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन गहरा होगा। पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं, अगर आप दिल से बात करें। पेट या हाथ पैरों से जुड़ी कोई हल्की-फुल्की दिक्कत हो सकती है खुद के लिए समय निकालें और चिकित्सक को दिखाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए घर में रौनक और पॉजिटिव वाइब्स बनी रहेंगी, लेकिन किसी के तनातनी के कारण आप घर से बाहर जाने का सोच सकते हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जो घर परिवार में होने वाली उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बताने वाला होगा। आउटिंग या गेम्स में बच्चे लगे रहने वाले हैं, किचन से आती खुशबू आपकी भूख भी बढ़ा देगी। प्रोफेशनल लाइफ में नई संभावनाएं तभी दिखेंगी जब आप पैसों को लगाएंगे, खुद की सीट रिजर्व बनाने के लिए आपको किसी को बड़ी रकम देनी होगी। बोलने के अंदाज से लोग प्रभावित होंगे। मैनेजमेंट में हैं तो कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, डील फाइनल करने के लिए टाइम लगेगा। फाइनेंशियल मामलों में दिन नेगेटिव ज्यादा रहने वाला है, लोगों की मांग कम नहीं होगी जिसके चलते आप के लिए बोझ बढ़ सकता है। लव लाइफ में चार्म और अट्रैक्शन परेशानी खड़ी करने वाला हो सकता है। कोई आपकी अटेंशन चाहेगा, खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें। मौसम की मार और आपका व्यवहार परेशानी देने वाले हैं। धूप या प्रदूषण से बचना मुश्किल होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको बाहरी सोशल वर्क में ज्यादा समय लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आप कोई इमोशनल बात शेयर कर सकते हैं। भाई-बहन से काम में मदद कम ही मिल पाएगी। ज्यादा बातें आपको अपने अनुसार ही करनी होंगी। कार्यस्थल पर आप अपने डिटेल ओरिएंटेड अप्रोच के चलते कुछ काम पाने में सक्षम होंगे। सोशल वर्क में मान सम्मान बनेगा, काम में आप बखूबी खरे उतर सकते हैं। अकाउंटिंग, एनालिसिस या टेक्निकल फील्ड में दिन मेहनत का बना हुआ है। पैसा धीरे-धीरे आएगा लेकिन खर्च पर आपका कंट्रोल बना रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से कुछ प्राप्ति का योग भी बनता है। लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव कम न होने पाए, पार्टनर के साथ बातें करते वक्त लॉजिक से अधिक दिल की सुनें। डाइट में कुछ बदलाव करने का मन होगा। कुछ हेल्थ टिप्स भी आपके लिए उपयोगी होने वाली है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी रिश्तेदार की अचानक विजिट हो सकती है या फिर उनसे बात करके पुराने दिन याद आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई प्लानिंग होगी जिसमें कहीं धार्मिक कामों के चलते जाना होगा या फिर हो सकता है त्योहार से जुड़ी खरीदारी की बात चले। वर्क को लेकर अपने साथियों से लंबी बातें और कुछ तकरार भी रहेगी। सोशल स्किल्स और डिप्लोमैटिक नेचर से काम आसान होगा। टीम वर्क में आपका रोल अहम रहेगा। कारोबार में नए ग्राहक बनने का समय है। कहीं से छोटा गिफ्ट, छूट या कैशबैक मिल सकता है, शॉपिंग से पहले से बजट बनाना जरूरी है, जिससे पैसों के खर्च को रोका जा सकता है। लव लाइफ में रोमांस और मिठास रहेगी साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कुछ पुराने मुद्दों पर क्लोजर मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी, कोई एलर्जी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नेचुरल प्रोडक्ट्स और आयुर्वेदिक उपायों से फायदा मिलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कामकाज की भागदौड़ थका सकती है, आस-पास की स्थिति के कारण माहौल भावनात्मक होने के साथ साथ गर्मजोशी से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ एजुकेशन के मामले सुलझाने की कोशिशें सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में जाना पड़ेगा, जिसमें देरी न हो इस बात का ध्यान रखें। किसी से बातचीत के बाद आप अपनी गहराई से सोचने की आदत से कोई कठिन काम हल कर सकते हैं। अगर आप रिसर्च, इन्वेस्टीगेशन या मेडिकल फील्ड में हैं तो दिन काफी अच्छा रहेगा। पैसे की आवक धीमी हो सकती है। कहीं से अचानक छोटा फाइनेंशियल गेन भी हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से फायदा मिल सकता है। पार्टनर के साथ कुछ गहरे इमोशनल पल बिताएंगे, उलझनों या विवाद को क्लियर करने का सही समय है। सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। काम-काज के चलते कुछ स्ट्रेस से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!