भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -
(रिपोर्ट भोला ठाकुर )

भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में सम्पन्न हुआ। इसमें गाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों की अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 36 विद्यालयों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय वित्त सचिव श्री महेश बाबू गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव श्री राजीव गोयल एवं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री राजेश पालीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम का आतिथ्य नोएडा शाखा द्वारा किया गया, जिसमें शाखा अध्यक्ष श्री देवेंद्र गंगल एवं सचिव श्री रामरतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही नोएडा शाखा के वरिष्ठ कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक श्री प्रमोद गर्ग की विशिष्ट उपस्थिति रही।
निर्णायक मंडल में श्री विनय प्रसन्ना, श्री कृष्ण विश्वनाथन, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. मोनिका कौशिक, डॉ. तारा गुप्ता एवं सुश्री ऋतु पंडित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूरे आयोजन का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष श्री कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल तथा प्रांतीय वित्त सचिव श्री प्रवेश चंद्र गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हुआ। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक स्वरूप देने में रिकॉर्ड स्तर पर 40 शाखाओं की सहभागिता रही। विशेष रूप से समूह गान प्रमुख श्री अंकुर अग्रवाल एवं समूह गान प्रभारी श्रीमती निधि गोयल का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने पूरे प्रांत को गौरवान्वित किया।
*विजेता विद्यालय*
*हिंदी गायन*
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50,  विवेकानन्द शाखा ग्रेटर नोएडा 
द्वितीय: सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम
तृतीय: आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा
*संस्कृत गायन*
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा    
द्वितीय: सिटी हार्ट अकादमी, दादरी
तृतीय: ज्ञान अनंत विद्यालय, पिलखुवा
*ओवरऑल परिणाम*
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम
तृतीय: आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा
ओवरऑल प्रथम स्थान पर रही रामाज्ञा स्कूल, नोएडा की टीम आगामी 9 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभाग करेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!