मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट राम आसरे
 
प्रयागराज। महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलम्बन को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना धूमनगंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय हरवारा-II मे जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. म0उ0नि0 शालिनी सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. म0हे0का0 शर्मीला भारती, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. म0हे0का0 श्वेता सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. म0हे0का0 प्रियंका सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. म0का0 शिवांगी शुक्ला, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. म0का0 अल्का यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. म0का0 वन्दना यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!