थाना कोतवाली एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना लूकरगंज में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया

बृज बिहारी दुबे
By -
(रिपोर्ट राम आसरे)

प्रयागराज। शनिवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना खुल्दाबाद में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लूकरगंज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. उ0नि0 राम हरीश यादव, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. म0उ0नि0 निमिषा चौधरी, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. म0उ0नि0 आरती गौतम, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. म0उ0नि0 रितु, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. म0हे0का0 जूली यादव, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. म0का0 रेनू यादव, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. का0 वीरेन्द्र, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
           

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!