शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- अष्टमी 18:05:31, पश्चात-नवमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 14 आश्विन गते,
नक्षत्र- मूल 06:16:42, पश्चात-पूर्वाषाढ़,
योग- शोभन 25:01:57*,
करण- बव 18:05:31, पश्चात-बालव,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:14:42,
सूर्यास्त- 18:06:55,
दिन काल- 11:52:13,
रात्री काल- 12:08:18,
चंद्रोदय- 13:41:49,
चंद्रास्त- 23:52:03,
राहू काल- 15:09-16:38 अशुभ,
यम घंटा- 09:13-10:42 अशुभ,
अभिजित- 11:47-12:35 शुभ,
प्रदोष- 18:07-20:34 तक,
गंड मूल- 06:15-06:17, अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपको नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन जो चल रहा है उसे आप सावधानीपूर्वक संभालें। मायूस न हों समय चक्र है। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान है, अत: वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन नये लोगों से आपका मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा। घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। स्थान परिर्वतन की संभावना हैं। कार्यस्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। भावुकतावश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराना विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके उत्साह में वृद्घि होगी। आलस्य का त्याग करें। नये आय के स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन की परीक्षा होगी। शुभांक -3 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको सुविधा कल पर नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा व हर्ष पूर्ण माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा शुभ है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - कत्थई है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाये तो अच्छा है। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
