दैनिक राशिफल २८ सितंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 28-09-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- षष्ठी 14:26:32, पश्चात-सप्तमी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 12 आश्विन गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 27:53:52*,
योग- आयुष्मान 24:30:54*, 
करण- तैतुल 14:26:32, पश्चात-गर,
चंद्र- वृश्चिक 27:53:52*, पश्चात-धनु राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:13:40, 
सूर्यास्त- 18:09:16,
दिन काल- 11:55:36, 
रात्री काल- 12:04:54,
चंद्रोदय- 11:057:11,
चंद्रास्त- 22:02:8,
राहू काल- 16:40-18:09 अशुभ,
यम घंटा- 15:10-16:40 अशुभ,
अभिजित- 11:48-12:35 शुभ,
प्रदोष- 18:09-20:36 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
 
   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। सिंगल राशि वालों को उनके क्रश से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। अपने साथी के साथ रोमांटिक शाम का इंतजाम करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा जाने से बचने की कोशिश करें। तनाव दूर भगाने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से ड्राइव करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दें। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कुछ लोगों के मन में थोड़ी बेचैनी जैसी स्थिति बन सकती है। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। छोटी-छोटी चीजों पर अधिक धन खर्च करने से बचें आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। बुजुर्गों को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा। देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है। शुभांक - 7 और  शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय संबंधी दूरदराज की पार्टियों से फिर संबंध बनेंगे। किसी को संपत्ति का अधिकार दिया जा सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें। जीवन से संबंधित होने वाली किसी नई शुरुआत का अंदाजा आपको प्राप्त होगा। अधिक भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय ना लें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहनें वाली है। प्यार के मामले में दूसरे पर विश्वास करने से बचें। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाली है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। यात्रा करते हुए आप अपने समान और पैसो का जरूर ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। वर्तमान में, आप इस बात से काफी खुश हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। वैवाहिक पुरुषों को पत्नी का प्यार मिलेगा। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। जो जातक ऑनलाइन काम को शुरू करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं दिन अच्छा है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। पदोन्नति के अवसर की अपेक्षा करें। दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा। स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। जो लोग शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। ध्यान और योग से अपने क्रोध को शांत करने की कोशिश करें। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लें। धन की बचत कैसे की जाए इस पर गंभीरता से गौर करें। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित हो रहे व्यवहार आपको सफलता दिला सकते है। काम के सिलसिले में नतीजे बेहद अच्छे होंगे और आपके साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी और पुरानी रंजिशें दूर हो सकती हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रहें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। दिन बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी हो सकती है। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी बुरी संगत को बदलें। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। जिस यात्रा के लिए आप काफी दिनों से प्रयत्न कर रहे थे, उससे संबंधित कोई खुश खबर मिल सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें सकारात्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम जीवन में अभी सब कुछ भूलकर अपने प्यार और रोमांटिक पर ध्यान दें। धन के मामले में आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अचानक से कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ ऑफिस की बातें शेयर करेंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आपको अच्छा धन लाभ होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है। यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!