मिशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट सत्यपाल सिंह 




मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान 'मिशन शक्ति फेज पंचम' के तहत नारी शक्ति केंद्र में लगे अधिकारी-कर्मचारीगढ द्वारा पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर श्री सोमेन वर्मा महोदय के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकार चुनार सुश्री मंजरी राव के कुशल पर्यवेक्षण, और प्रभारी निरीक्षक चुनार श्री विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दैनिक अभियान के क्रम में, आज दिनांक 27.09.2025 को मिशन शक्ति फेज पांच में महिलाओं को जागरूक कर रहे उपनिरीक्षक राजकरण सिंह, मय हमराह म0 ह0 का0 मीरा सिंह, हेड कांस्टेबल करन सिंह, और कांस्टेबल अजय यादव ने पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान:
 * संजय पुत्र स्वर्गीय मंसाराम, निवासी भरेंहथा, थाना चुनार, मिर्जापुर।
 * सूरज कुमार बिंद पुत्र मुन्नीलाल
 * पंचदेव बिंद्रा पुत्र मिल्लू बिंद
 * बीरबल बिंद पुत्र दशमी बिंद
 * धर्मेंद्र बिंद पुत्र दशमी बिंद (निवासीगढ़ इंदरपुर भेड़ी, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर)
ये अभियुक्तगण पुरानी कहा सुनी के विवाद में महिलाओं पर अनाप-शनाप टिप्पणियां कर रहे थे। उन्हें समय करीब 2:10 बजे दोपहर गिरफ्तार कर निवारक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय को भेजा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!