नई दिल्ली: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने राष्ट्रीय लेवल पर संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी विस्तार योजना के अंतर्गत चलाई प्राथमिक सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर दिया है ।
राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने बताया कि संगठन का ज़मीनी स्तर से विस्तार किया जा रहा है। ये नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के कार्यवाहक केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत साहू, जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्वाजा खान, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथलेश कुमार मौर्य, और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय, संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ के दिशा-निर्देशों के तहत की गई हैं।
इस महत्वपूर्ण पहल में संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी सहयोग मिला जिसमें केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन,यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममलेश मिश्रा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव भोला ठाकुर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन निशाकांत शर्मा, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम केशरी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ,राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सैनी, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र बहादुर सिंह, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सेल उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष नईम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश के मीडिया अधिकारियों का लगातार सहयोग प्रदान हो रहा है।
मिर्जापुर जिला कमेटी को गठन करने में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय का विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है जिनके सहमति पर अरिहंत कुमार का नियुक्ति किया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल टीम का यह प्रयास लगातार जारी है, जिसके तहत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नई कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इन नई नियुक्तियों से उम्मीद है कि संगठन को और गति मिलेगी और वह अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर पाएगा।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बाल कृष्ण तिवारी ने सितंबर माह के अंत में होने वाले महासम्मेलन को ध्यांगत में रखते हुए वाराणसी, चंदौली, भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर के मीडिया अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि अपने अपने जिले में सदस्यता अभियान प्रारंभ करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा की सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश के मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी अपने अपने जिले में सदस्यता अभियान चलाएं जो भी सदस्यता अभियान के कार्य में लगेंगे उनका नाम अवश्य आगे करते हुए प्रकाशित किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी मीडिया अधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
रिपोर्ट विजेंद्र बहादुर सिंह