शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- द्वादशी 13:57:52, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 04 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 24:25:58*,
योग- सिद्धि 18:12:13, पश्चात-व्यतिपात,
करण- तैतुल 13:57:52, पश्चात-गर,
चंद्र- मिथुन 18:34:13, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:54:13,
सूर्यास्त- 18:54:15,
दिन काल- 13:00:02,
रात्री काल- 11:00:29,
चंद्रास्त- 17:09:55,
चंद्रोदय- 27:36:01*,
राहू काल- 12:24-14:02 अशुभ,
यम घंटा- 07:32-09:09 अशुभ,
अभिजित- 11:58-12:50 अशुभ,
प्रदोष- 18:54-21:07 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :~ आज द्वादशी तिथि के दिन पोइ (पूतिका) खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र को दोष होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लम्बे समय बाद मिलने की सम्भावना रहेगी। अपनी योग्यता से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारे काम आसानी से हो जाएंगे। शारीरिक रूप से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आप नए काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में असहज महसूस करेंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर संयम रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वस्त्र-आभूषणों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में सतर्क रहें। कोई फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है। दफ्तर में बचा हुआ कार्य पूरा होने की वजह से मन का बोझ हल्का होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। घर में जरुरी समानों की आप खरीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग रहेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला करें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की समस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सब-कुछ समान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। कार्यों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढ़ाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें।धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे, नौकरी में सम्मान मिलेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजय बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सब-कुछ समान्य रहेगा, नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बने हुये हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है। खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे। फिर भी बॉस के आप पसंदीदा रहेंगे। क्योंकि मेहनती लोगों की सदैव पूछ रहती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में नए विचार आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ नये लोगों से संबंध बनेंगे। स्वभाव पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा में लगाने से खुशी मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।