सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,

बृज बिहारी दुबे
By -
सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का 25 लीटर डीजल, अवैध तमंचा-कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद-
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/18.10.2026 की रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी के डीजल के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुँचकर अभियुक्त सचिन यादव को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से लगभग 50 लीटर डीजल, एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त सचिन यादव द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। उक्त प्रकरण में थाना सिंगरामऊ पर मु0अ0सं0 140/2026, धारा 109(1), 303(2), 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व की घटना- दिनांक 15.10.2026 को वादी मनीष कुमार पुत्र कामता प्रसाद, निवासी ग्राम सुतियानी, थाना उसराहार, जनपद इटावा के ने थाना सिंगरामऊ पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह से जौनपुर से त्रिशुंडी, सुल्तानपुर जा रहे थे कि रास्ते में जौनपुर हाईवे पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ देकर ट्रक रुकवाया तथा धमकी दी कि यदि ट्रक रोककर तेल नहीं दिया तो जान से मार देंगे। भयवश वादी ने ट्रक की टंकी से लगभग 120 लीटर डीजल निकालकर आरोपियों को दे दिया। प्रकरण में तहरीर पर थाना सिंगरामऊ पर मु0अ0सं0 0139/2026, धारा 308(5) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.सचिन यादव पुत्र पारसनाथ यादव, निवासी ककरहिया, थाना बंधुआकला, जनपद सुल्तानपुर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 140/2026, धारा 109(1), 303(2), 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 139/2026, धारा 308(5) बीएनएस, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 269/2024, धारा 25, 27, 3 आयुध अधिनियम तथा धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 61(2) बीएनएस, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर।
4.मु0अ0सं0 82/2026, धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना मोतिगरपुर, जनपद सुल्तानपुर।
5.मु0अ0सं0 143/2026, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस, थाना बंधुआकला, जनपद सुल्तानपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 तारकेश्वरनाथ दूबे, उ0नि0 लच्छीराम राजभर, का0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, का0 प्रसाद राजन कुमार, का0 रजत पाण्डेय, का0 सतीश कशौधन, का0 अतुल कुमार, थाना सिंगरामऊ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!