समाजवादी पार्टी (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) जनपद कानपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय कानपुर में जिलाध्यक्ष शुभम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, संचालन जिला उपाध्यक्ष एड○ राहुल यादव ने किया |
बैठक में संगठन की मजबूती, नए पदाधिकारियों के मनोनयन, मतदाता जागरूकता तथा अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई |
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव को महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष और शिवम यादव को सचिव मनोनीत किया गया | जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी 17 एवं 24 अक्टूबर को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं वोटर कार्ड बनवाने के संबंध में चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आवश्यकतानुसार मतदाता पहचान पत्र बनवाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
इस अवसर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सपाइयो ने कहा कि भाजपा का सच पूरी तरह से आज देश-प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है और जनता ने भाजपा की विदाई तय कर दी है जिसकी शुरुआत 2027 में उ○प्र○ से होगी, इस सरकार से नौजवान, छात्र, किसान एवं जेन-जी सभी परेशान हैं|
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शुभम यादव, जिला उपाध्यक्ष एड○ राहुल यादव, जिला सचिव आशीष कटियार, महाराजपुर विधान सभा अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, शिवम, बिठूर सचिव- चौ○ अमन, देवेन्द्र, सिद्धांत, शिवा, राज, रितेश, जतिन, नाहर एवं राजू अवस्थी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |
