जौनपुर जफराबाद कांग्रेस और काकोरोच पार्टी की कथित गतिविधियों को लेकर अनुराग सिंह (अन्नू) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए अपनी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में अशांति और अराजकता फैलाने के किसी भी प्रयास का विरोध होना चाहिए। भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अनुराग सिंह (अन्नू) ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें, भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें और देश की शांति एवं भाईचारे को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
उन्होंने कहा कि भारत का युवा देश की ताकत है। हमें किसी भी ऐसी गतिविधि का समर्थन नहीं करना चाहिए, जो समाज में नफरत, तनाव या अस्थिरता को बढ़ावा दे। देशहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
देश पहले, राष्ट्रहित सर्वोपरि! 🇮🇳
— अनुराग सिंह (अन्नू)
विधानसभा क्षेत्र 371, जफराबाद, जौनपुर
#AnuragSinghAnnu #Jafrabad #Jaunpur #राष्ट्रहित_सर्वोपरि #युवा_शक्ति #भारत_माता_की_जय
