राहुल गांधी जी के प्रति सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसजनों ने मड़ियाहूँ कोतवाली में की कानूनी कार्रवाई की मांग

बृज बिहारी दुबे
By -

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मो बेलाल अहमद जी के लेटर पैड पर एवं दर्शन ऋषि, प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के प्रति सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में मड़ियाहूँ कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कांग्रेसजनों के अनुसार, हाथेरा ग्राम क्षेत्र के निवासी मुकेश सिंह राजपूत द्वारा दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर राहुल गांधी जी के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले को लेकर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी श्री विनोद मिश्रा की मौजूदगी में अपनी मांग रखी और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

इस अवसर पर दर्शन ऋषि, प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस, राम सिंह बांकुरे, जिला महासचिव कांग्रेस, के.पी. विजय कुमार प्रजापति, अनिरुद्ध सिंह सहित मड़ियाहूँ क्षेत्र से आए कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाने की मांग की।

दर्शन ऋषि
प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस
मड़ियाहूँ, जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!