शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- द्वादशी 23:15:48,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 21 आश्विन गते,
नक्षत्र- मघा 21:39:26,
योग- शुभ 26:51:10*,
करण- कौलव 11:52:47, पश्चात्- तैतुल,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:18:19,
सूर्यास्त- 17:59:07,
दिन काल- 11:40:48,
रात्री काल- 12:19:44,
चंद्रास्त- 16:01:55,
चंद्रोदय- 27:49:08*,
राहू काल- 12:09-13:36, अशुभ,
यम घँटा- 07:46-09:14,
अभिजित-11:45-12:32, अशुभ,
प्रदोष- 17:59-20:29 तक,
गंड मूल- 06:18-20:29 अशुभ,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:40*-29:30* शुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का खाना निषिद्ध है। इससे शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन रिश्तों के मामले में आपका भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवनसाथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। आप सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढंग से विचार अवश्यक करें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। टैक्स लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें। बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। परिवार के साथ जल्द ही कहीं यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है, तैयार रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी। अपने करियर से संबंधित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है, वह लाभदायक रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - वेज है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप जिस पर आँखें बंद करके यकीन कर रहे हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आपका जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। आप में से कुछ के लिए प्रेम-संबंध का आरम्भ हो सकता है। आपको आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से निजात मिल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको सुबह से व्यस्तता दिखाई देगी। कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आपके तनाव को कम करेगा। नौकरीपेशा स्त्रियों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है, लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अपने काम की और अपनी तकलीफों की जिम्मेदारी खुद होकर उठाना सीखें, बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो आपके लिए शुभ होगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पूरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नजर रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लैवेंडर है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। कुछ लोगों को किसी चीज को लेकर झुंझलाहट हो सकती है। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। जीवनसाथी के साथ व्यवहार स्नेहपूर्ण रखें। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे। आपकी की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन मजबूत दिखाई दे रहा है, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार रहें। पैसों को लेकर धैर्य रखें। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा। तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। सेहत सामान्य रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - कॉफी ब्राउन है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। जरूरत से अधिक जिम्मेदारियां को न लें। लवमेट सङ्ग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी बहस हो सकती है। आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। किसी भी काम को कल पर ना डालकर उचित समय में ही शुरु कर दें। व्यक्तिगत जीवन की बातों का असर अपने करियर पर न होने दें। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। किसी काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। कुछ नया करने का विचार मन में आयेगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आप सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले ही वरिष्ठ की राय अवश्य लें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकलें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण ही कुछ ऐसा है, नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीजें आसान कर सकता है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - इंडिगो है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी उन्नत सोच द्वारा कई उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। नए लव पार्टनर की तलाश अब खत्म होने वाली हैं। पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें आपके लिए शुभ है। आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ईजाफा हो सकता है। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का खास ध्यान रखना होगा। इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन येलो है।
