जौनपुर। विद्यालय जाते समय रामपुर के भरसठ में नाबालिग बच्चे का हुआ अपहरण, मुकदमा दर्ज

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर मड़ियाहूं तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव के शिव मंदिर के पास 10 वर्षीय बालक का अपहरण हो जाने से परिजनों में अनहोनी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस दो नामजद समेत एक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। नाबालिक बच्चें की अपहरण से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रामपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी ने मंगलवार को रामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि हमारा 10 वर्षीय पुत्र दिवाकर उम्र करीब 10 वर्ष बीते मंगलवार को 12:00 बजे घर से मां सरस्वती ज्ञान मंदिर भरसठ स्कूल जा रहा था। शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज पुत्र इलियास अपने एक अज्ञात साथी के साथ हमारे बच्चों को उठा ले गया है। अरबाज मेरे गांव के घर के आसपास आता जाता था इस घटना की जानकारी गांव के पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय गुदरी को है लेकिन पूछने पर वह कुछ बता नहीं रही है। अपहृत की मां ने अरबाज को पार्वती के घर पहले से ही आने जाने की भी जानकारी दी है सभी लोगों ने मिलकर साजिशन मेरे बेटे को अपहरण कर इस घटना को अंजाम दिया है। हमारा बेटा जब से गायब हुआ है काफी खोजबीन किया लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को अपहरण की सूचना जैसे ही रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को मिली आनन फानन में तहरीर के अनुसार अरबाज निवासी गोपालपुर, पार्वती देवी निवासी गढ़वा हेमराज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस मामले में मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जो लडका गायब हुआ है उसकी बहन से बातचीत हो रही है आज और काल में लड़का आ जाएगा इस मामले में पांच थानो की टीम और एसोजी की टीम लगाई गई है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!