शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- नवमी 12:49:43, पश्चात्-दशमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 04 कार्तिक गते,
नक्षत्र- श्रवण 18:01:11,
योग- शूल 24:48:55*,
करण- कौलव 12:49:43, पश्चात्-तैतुल,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:25:59,
सूर्यास्त- 17:45:20,
दिन काल- 11:19:20,
रात्री काल- 12:41:17,
चंद्रोदय- 14:18:33,
चंद्रास्त- 25:26:13*,
राहू काल- 14:56-16:20 अशुभ,
यम घँटा- 09:16-10:41,
अभिजित-11:43-12:28, शुभ,
प्रदोष- 17:45-20:20,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:45* - 29:36* शुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। कपल्स के लिए दिन रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। आपको पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाने में सफल होंगे। परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे सावधान रहें। आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। लवलाइफ खुशनुमा बनी रहेगी। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा। कुछ छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को कमर में जकड़न महसूस हो सकती है। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं को अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। विवाहित लोग अपनी शादी से थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य पर जाते समय घर से मीठी वस्तु खाकर निकलें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। तेज ट्रैफिक में वाहन चलाना हरगिज आसान नहीं इसलिए ड्राइव करते समय सतर्क रहना जरुरी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाली है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो उसे करने का आत्म विश्वास आयेगा और डर खत्म होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। आप यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन केवल एक ही समस्या है। आपके दस्तावेज। यात्रा करने से पहले हमेशा देखें कि आपका पासपोर्ट अभी भी वैध है या नहीं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर रहे हैं। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी और बड़े लोग भी इम्प्रेस हो सकते हैं। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आप में से कुछ लोगों को इंटरव्यू के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम रहेंगी। नया कार्य शुरू करने से पहले मां लक्ष्मी की आराधना करें आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी से पूरा करने की आवश्यकता है। कफ की तकलीफ अधिक न बढ़ने दें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभता से परिपूर्ण रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। परिवार में रिश्तों को संभालने में अगर थोड़ा झुकना भी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। फ्रिलांस जॉब करने वालों को अपेक्षा से भी ज्यादा फायदा होने के संकेत नजर आ रहे हैं। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं, संतुष्टि मिलेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारीयो का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। किसी प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचने का प्रयास करें। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। पुराने विवाद उपज सकते हैं। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। रोमांटिक रिलेशन में लवर को कुछ कर दिखाने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है की गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंदियों से कोई भी योजना शेयर न करें। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती है। काम-काज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आर्थिक मामलों में आय व्यय को लेकर संतुलित कहा जा सकता है। व्यापारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। शिक्षा को लेकर दिन अच्छा रहेगा है। आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर वालों के सहयोग से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका साथी एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप काफी रोमांटिक होते हुए नजर आएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। लो बीपी शुगर होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी बातें सामने आ सकती हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक कार्य के कारण आपको अपने प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारी वर्ग को कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। मित्र के द्वारा नया और बड़े काम का मौका भी आपको प्राप्त हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी आने की संभावना बन रही है। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं, संतुष्टि मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
