दैनिक राशिफल १९ अक्टूबर २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 19-10-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- अष्टमी 07:51:04, पश्चात्-नवमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 03 कार्तिक गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 15:37:48, पश्चात्-श्रवण,
योग- धृति 24:34:03*, 
करण- बव 10:51:05, पश्चात्-बालव, 
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:25:22, 
सूर्यास्त- 17:46:19,
दिन काल- 11:20:57, 
रात्री काल- 12:39:40,
चंद्रोदय- 13:43:58,
चंद्रास्त- 24:29:11*,
राहू काल- 07:50-09:11 अशुभ,
यम घँटा- 10:41-12:06,
अभिजित-11:43-12:29, शुभ,
प्रदोष- 17:46-20:20 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:45* - 29:35* शुभ,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज महाष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन ग्रह की स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। ससुराल पक्ष के साथ ताल-मेल बनाए रखें। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। आपको अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा बचत पर ध्यान दें। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रिंटिंग से जुड़े व्यवसाय में अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। किसी काम को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं। किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, ज्यादा मसालों का सेवन ना करें। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। परिवार का युवा अचानक से जिम्मेदार होने का प्रदर्शन कर आप सबको सरप्राइज कर सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा। लेन-देन संबंधी मामलों में कोई चूक हो सकती हैं, सावधानी रखें। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो जरुर करें दिन शुभ है। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इंफेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। कोई पुराने विवाद उपज सकते हैं, सावधान रहें। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। रोमांटिक रिलेशन में लवर को कुछ कर दिखाने का मन करेगा। जीवनसाथी पर विश्वास दिखाने की आवश्यकता होगी। दिन में कुछ धन की अपेक्षा कर सकते हैं। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी के कार्यों की आलोचना करने के बदले साथ मिलकर काम करना चाहिए। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। पति-पत्नी पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ होता दिख रहा है। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। आप जिस जगह घूमने जा रहे हैं उसके बारे में थोड़ा पढ़ लें। उस भाषा में कुछ बुनियादी वाक्यांश सीखें जो वे वहां बोलते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग जामुनी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रही परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। अविवाहितों को विवाह संबंधित निर्णय शुरुआत में अपनाना कठिन लग सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी। गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है वरना कोई जुर्माना लग सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन में थोड़ी उदासी रहने वाली है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है, सावधान रहें। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे। गया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहें। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। कम इम्यूनिटी की वजह से सर्दी और एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है। अपनी नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपनी अहमियत का पता चल सकता है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए हरा रंग बेहद शुभ रहने वाला है। धन का उपयोग सोच समझ कर करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए  आप स्वतंत्र महसूस करेंगें। सामाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आय के स्रोतों से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ ही अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स सट्टा आदि में किसी भी प्रकार का निवेश आदि करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। यात्रा पर जाते समय अपने घर की देखरेख का पुख्ता इंतजाम रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कुछ लोगों को स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। किसी बात को लेकर अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। शादीशुदा अपने एक्स्ट्रा अफेयर को कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। उधार लौटाने के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें। किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। महिलाओं के मामलों से दूर रहना आपके लिए ठीक रहेगा। आपकी प्रगति होती देख लाइफ पार्टनर को आनंदित महसूस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ होता दिख रहा है। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। मार्केटिंग का काम करने वालों को काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!