मड़ियाहूं में महिला ने वाहन चालक पर मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर/मड़ियाहूं। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अवरैला गांव निवासी आरती देवी पत्नी महेंद्र गौतम ने तहसीलदार मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर वाहन चालक पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

प्रार्थिनी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपनी पुत्री के साथ जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक कथित रूप से मौके से भागने लगा।

महिला का आरोप है कि वाहन की पहचान करने पर चालक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी कथित रूप से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

प्रार्थिनी ने अपने आवेदन में बताया कि घटना के बाद परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उचित सहायता दिलाने की मांग की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!