सेवा सेतु अभियान शुरू, एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्टर दीपक शुक्ला 

बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान 22 से 26 सितंबर तक चलेगा 
अभियान के तहत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी लोगों को दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों को हियरिंग एड वितरित किए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ बीनू सिंह, बीएमएम विकास दूबे, अभिषेक मौर्या, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, एडीओ कृषि सर्वेश पाल डॉक्टर सर्वेश मिश्रा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!