शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- एकादशी 21:42:43,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 06 आश्विन गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 07:05:54, पश्चात्-श्रवण,
योग- अतिगंड 16:28:17, पश्चात्- सुकर्मा,
करण- वणिज 08:55:28, पश्चात- विष्टिभद्र,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:10:31,
सूर्यास्त- 18:16:44,
दिन काल- 12:06:12,
रात्री काल- 11:54:16,
चंद्रोदय- 15::47:55,
चंद्रास्त- 26:42:04*,
राहू काल- 15:15-16:46, अशुभ,
यम घँटा- 09:12-10:43,
अभिजित-11:49-12:38, शुभ,
प्रदोष- 18:17-20:41 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आप छोटी बातों की बजाय कुछ बड़ा करने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। अपने काम के अलावा अन्य स्किल्स पर ध्यान दें। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। आपके साथ कोई ऑनलाइन पैसों की ठगी कर सकता हैं, सावधान रहें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाएं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे। कुछ लोगों को भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रह सकती है। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ऑफ ह्वाइट है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप जरूरतमंदो को भोजन कराएं आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। धन सम्पत्ति में इजाफा होगा, इसके बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें। जिस काम में आपने पैसा लगाया है, उस काम को पूरा होने में समय लग सकता है। एक्सपर्ट की सलाह से बिजनेस में सफलता हासिल होगी। आप अपनी रोजमर्रा के कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिशियल कार्यों में पूर्व किये गये प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कोई रुकावट आ सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। प्रेमी के साथ रात्रिभोज पर जाने पर प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ लोगो को गैस तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती है, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें। यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। घर पर बैठ कर खूब बातें और मस्ती कर सकते हैं। युवा वर्ग ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से अपना ही नुकसान करा सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आपकी लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। अपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतत हो सकते हैं। खूब पानी पीयें आपको लाभ होगा। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप घर के लिए किसी नए फर्नीचर का ऑर्डर कर सकते हैं। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी रफ्तार सामान्य रखने की जरुरत होगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - जैतूनी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके शिष्टाचार से पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो उत्तर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आप आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। स्वभाव से आप एक मेहनती कार्यकर्ता हैं, और अब आप देख सकते हैं कि यह देखकर कितना अच्छा लगता है कि आपकी सारी मेहनत वास्तव में इसके लायक है। खून से संबंधित बीमारी दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकता है। मंदिर में कुछ दान अवश्य करें। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करें। कुछ लोग किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए दिन उत्तम है। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाली है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने आपको उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे। आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। युवक-युवतियां प्रेम संबंधों में दूरियां महसूस कर सकते हैं। बड़ी खरीदारी करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। सकारात्मक बने रहें तथा मेडिटेशन अवश्य करें। यदि आपने हाल ही में यात्रा की है, तो सुनिश्चित करें कि आपने उन सभी चित्रों को सहेज लिया है। आप उन्हें एक दिन बहुत संजोने वाले हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपका साथी आपको एक सरप्राइज दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट सकारात्मक रहेगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। गृहणियां दिनभर अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली हैं। बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप रुद्राभिषेक करें आपके लिये ठीक रहेगा। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रोफेशन क्षेत्र में की गई किसी गलती से शर्मिंदा होने के बजाए उससे कुछ सीखने का प्रयास करें। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पर्पल है।
