दैनिक राशिफल ०९ सितंबर २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 09-09-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- त्रयोदशी 12:30:01, पश्चात्-चतुर्दशी, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 24 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 15:13:18, पश्चात्-मघा, 
योग- शिव 21:51:01, 
करण- वणिज 12:30:01, पश्चात- विष्टिभद्र,  
चंद्र- कर्क 15:13:18, पश्चात्-सिंह राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:04:09, 
सूर्यास्त- 18:32:18,
दिन काल- 12:28:09, 
रात्री काल- 11:32:20,
चंद्रास्त- 17:28:32,
चंद्रोदय- 28:58:38*,
राहू काल- 12:18-13:52, अशुभ,
यम घँटा- 07:38-09:11,
अभिजित-11:53-12:43, अशुभ,
प्रदोष- 18:32-20:52 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन बैंगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। कोई दोस्त आपसे मिलने आपके घर पर आ सकता है। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेते हुए, खुद को स्वस्थ रखना है। जरूरत से ज्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। यात्रा करते समय, मितव्ययी होना याद रखें, सस्ता नहीं। आनंद लें, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में आंख बंद कर भरोसा करना घातक हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। नव-विवाहित लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। अजीविका संबंधी कार्य योजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। जिनके पास नौकरी है जिसके लिए उन्हें रचनात्मक होने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य लाभकारी सिद्ध होंगें। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रयोग करें। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। श्री गणेश जी की पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। समय की कीमत को पहचानें, उचित समय पर काम ना करने से नुकसान आपको ही होगा। पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खास है। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आपकी अच्छी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं। ट्रैवलिंग से जीवन में ताजगी और नएपन का अनुभव होगा, निकलने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें, सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें, उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। व्यवसाय संबंधी क्रियाकलापों पर गंभीरता से विचार करें। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजें खाने से बचें। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बन रहे हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ऑलिव है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि ला सकता है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के बच्चों के साथ वक्त बिताना आपके आपसी रिश्ते को मजबूत कर सकता है। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। पत्नी के साथ घूमने जा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपातकालीन स्थितियों के लिए कुछ पैसे बचाने की कोशिश करें। फुटकर व्यापारी व्यापार को बढ़ाने में सफल हो पाएंगे। फील्ड वर्क की जॉब करने वालों को खासकर सजग रहना है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा के लिहाज से दिन आपके अनुकूल है,बिजनेस ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। जब आप स्वस्थ होते हैं, तब आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे होते हैं। अधिक ताजा निचोड़ा हुआ जूस पिएं। आप में से कुछ लोग बिजनेस ट्रिप पर अपने जीवनसाथी के संग जाना चाहेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के प्रति सहयोग का भाव बना कर रखें। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभायेंगे। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार और आगे बढ़ेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। ध्यान और योग आपको अधिक संतुलित और केंद्रित महसूस करने में मदद कर सकते हैं। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सरसों है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढ़ने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा। महिलायें अपनी इमेज को लेकर सावधान रहें। आप अपने प्रियजनों का भरपूर ख्याल रखने के कारण उनका स्नेह प्राप्त कर सकेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन अति शुभ है। व्यापारियों के लिए दिन नए अवसर लेकर आएगा। करियर में जैसी तरक्की आप चाहते हैं, वह जल्दी ही मिलेगी। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। किसी शुभ कार्य हेतु निजी यात्रा की योजना बन सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन गणेश जी की प्रसन्नता के लिए सुबह उनका दर्शन पूजन करें। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लैवेंडर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!