शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- अष्टमी 15:26:18, पश्चात्- नवमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 03 आश्विन गते,
नक्षत्र- मूल 25:42:02*,
योग- आयुष्मान 14:27:58, पश्चात्- सौभाग्य,
करण- बव 15:26:18, पश्चात- बालव,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:09:02,
सूर्यास्त- 18:20:20,
दिन काल- 12:11:18,
रात्री काल- 11:49:11,
चंद्रोदय- 13:42:35,
चंद्रास्त- 23:50:26,
राहू काल- 09:12-10:43, अशुभ,
यम घँटा- 13:46-15:18,
अभिजित-11:50-12:39, शुभ,
प्रदोष- 18:20-20:44 तक,
गंड मूल- 06:09-25:42* अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपके व्यक्तिगत काम काफी हद तक पूरे होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। आप गृहस्थ जीवन में पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। कर्ज देने की स्थिति से बचें। धन वृद्धि के लिए बुद्धिमानी से निवेश की आवश्यकता होगी। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक दिमागी काम की वजह से सिर दर्द हो सकता है। आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितकर रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। आपकी लापरवाही से इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। खुद को प्रेरित रख कर आने वाले अवसर पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। कपड़ा, कॉस्मेटिक और प्लास्टिक के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। किसी सहकर्मी द्वारा कही गई कोई बात आपके दिमाग से निकल नहीं रही है, इसको भूलने की पूरी कोशिश करें। गर्मी से बचें, वरना बीमार हो सकते हैं बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में खुशहाली दस्तक दे सकती है। अनजान महिलाओं से दूर रहने का प्रयत्न करें। अगर आप अनमैरिड हैं तो नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी हो सकती है। सोने चांदी के बिजनेस वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा। कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें अच्छा रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। आर्थिक मामलों में पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों के पैसों में कटौती हो सकती है। अपनी रचनात्मक गतिविधियों में तेजी बढ़ायें। आपको कफ संबंधित दिक्कतें रहती हैं, तो अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। नवविवाहित जोड़े किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। घर में रखे पुराने सामान को बेचने पर उम्मीद से ज्यादा पैसे मिल सकता है। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। चालाक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। जीवनसाथी से धन मिलने की संभावना है। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार ना दें। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। कुछ लोगों को सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। किसी साधन को जुटाने के लिए बजट की कमी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। एक नई शारीरिक गतिविधि पर विचार करें। पुराना रोग थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें। रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कई रुकावट भी आ सकती हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने पर सुरक्षा का अवश्य ध्यान रखें। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। हो सके तो धार्मिक पुस्तकों का दान करें। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने आपको उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ के प्रति जागरूक रहें। कुछ लो्गों को बाल और त्वचा से संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
