श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी को राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*

बृज बिहारी दुबे
By -

राजातालाब/वाराणसी। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 को ग्राम मरुई निवासी श्रेया उपाध्याय (22) लापता हुई थी, जिसका शव 20 अगस्त को रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। इस संबंध में थाना राजातालाब पर मुकदमा संख्या 157/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले के अनावरण के लिए डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेन्द्र के निर्देश पर 4 टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने 24 अगस्त को पुनीत मिश्रा और 27 अगस्त को रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर जगरदेवपुर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध विवेक चौबे पुत्र रामसहाय चौबे निवासी नियार डीह, चोलापुर भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी जक्खिनी भेजा गया। पूछताछ में विवेक ने बताया कि श्रेया की शादी अन्यत्र तय होने से नाराज होकर उसने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त को हत्या की थी। गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 103(1), 3(5), 238(क) बीएनएस व 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!