शुभ् विक्रम् संवत्- 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- त्रयोदशी 07:58:39, पश्चात्-चतुर्दशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 10 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- श्रवण 24:47:14*,
योग- सौभाग्य 07:58:24, पश्चात्-शोभन,
करण- तैतुल 07:58:39, पश्चात- गर,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:57:12,
सूर्यास्त- 18:48:13,
दिन काल- 12:51:01,
रात्री काल- 11:09:28,
चंद्रोदय- 17:50:27,
चंद्रास्त- 28:54:22*,
राहू काल- 12:23-13:59, अशुभ,
यम घँटा- 09:10-10:46,
अभिजित-11:57-12:48, अशुभ,
प्रदोष- 18:48-21:03 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खाकर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र की हानि होती है। चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने किसी शत्रु से बातचीत करते समय अपने मन के राज न खोलें। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। व्यापारियों को धैर्य के साथ सभी नियमों का प्लान करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप किसी उच्च अधिकारी की कृपा से अपने बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है। आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। फालतू की चीजों पर चर्चा करने से बचें। अपने आपको चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। किराए की संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। बिजनेस संबंधित छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। श्वांस संबंधी किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना सुकूनभरा साबित होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिये अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रह सकते हैं। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। नौकरी में आपको किसी अधिकारी की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे। बिजनेसमेन को लिए बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। रिश्ते की नाज़ुक डोर को संयम और धैर्य से संभालने की जरूरत है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पैसों के मामले में आपके साथ धोखा होने की भी संभावना है, सावधान रहें। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अपने खान पान में दालें अधिक शामिल करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आप यात्रा के लिए लंबी हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप हाइड्रेटेड रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने भीतर की हिम्मत से कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। कर्ज देने की स्थिति से बचें। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में लोग आपके काम और मेहनत की कद्र करेंगे। विद्यार्थियों को आलस्य के चलते पढ़ाई से मन भटक सकता है। छाती में कुछ दर्द अथवा कफ जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ऑलिव ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। जीवनसाथी के स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं पर गौर करें। माता जी का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापारीयों को अच्छा मुनाफा होगा। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग पीच है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेमियों के लिए दिन मिलन का हो सकता है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। व्यापारिक गतिविधि को कानूनू पचड़ों में न फंसने दें अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। बेरोजगार जातकों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है, यह कॉल आपके लिए सब कुछ बदल कर रख सकती है। आपको अपनी नौकरी में एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, सावधान रहें। आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। यदि आप दवा लेते हैं, तो उन्हें लेना न भूलें। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए अच्छी रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - डार्क रेड है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शाम रंगीन हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टेन्ट हाउस वालों को अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। जिन लोगों का व्यवहार सख्त है उनको सलाह दी जाती है, कि वह इतना सख्त व्यवहार न करें। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। आपको ऑफिस में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा वक्त देना पड़ सकता है। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग चॉकलेटी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। धन का लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, और अंत में आप इसे महसूस कर सकते हैं। नशा और धूम्रपान से दूर रहेंगे तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। कुछ लोग किसी समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - इलॉक्ट्रिक ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का और बोझ बढ़ सकती हैं। किसी हॉबी को अपनाकर आप अपने फालतू समय का सार्थक उपयोग करने में कामयाब होंगे। कुछ लोगों का सामाजिक कार्यों में विशेष रुझान नहीं रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध में अनुकूल समय है। अचानक धन लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। ध्यान और योग से अपने क्रोध को शांत करने की कोशिश करें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, वाहन सावधानी से चलायें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
