जंघई -जफराबाद जंक्शन रेल खंड- जरौना हाल्ट पर टिकट नहीं मिलता प्रदर्शन करते रेल यात्री

बृज बिहारी दुबे
By -
*जंघई -जफराबाद जंक्शन रेल खंड- जरौना हाल्ट पर टिकट नहीं मिलता प्रदर्शन करते रेल यात्री जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में टिकट काउंटर खोलने की मांग को लेकर रेल यात्रियों का आधे घंटे प्रदर्शन--
जंघई जंक्शन से जफराबाद रेलखंड पर स्थित जरौना हाल्ट रेलवे स्टेशन जहां पर सैकड़ो रेल यात्री ट्रेन की यात्रा करते हैं लेकिन टिकट नहीं मिलने से हर रेल यात्री परेशान है रेल यात्रियों का कहना है कि प्रयागराज संगम, प्रयाग, प्रयागराज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन पर बिना टिकट पकड़े जाने से टी, टी 1000 रू से 1500रू रुपए तक  मोलभाव करते हैं और 1000 रुपए वसूल लेते हैं तब जाकर छोड़ते हैं इस तरह रेलवे की यह दोगली निति रेलयात्रियों को पसंद नहीं है जनता चाहती है कि तत्काल जरौना,कटवार, बरसठी, भन्नौर, बारीगांव, नेवादा, सुदनीपुर ,सलखापुर, कचगांव टेढ़वां  में  बन्द टिकट काउंटर तत्काल खोले जाएं अन्यथा रेलयात्री ने ठाना है प्रदर्शन प्रतिदिन होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!