शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- तृतीया 08:50:23, पश्चात्- चतुर्थी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 15 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- रेवती 27:22:45*,
योग- गण्ड 25:49:39*,
करण- विष्टिभद्र 08:50:23, पश्चात- बव,
चंद्र- मीन 27:22:45, पश्चात्-मेष राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:59:43,
सूर्यास्त- 18:42:43,
दिन काल- 12:42:59,
रात्री काल- 11:17:30,
चंद्रास्त- 08:48:01,
चंद्रोदय- 20:24:36,
राहू काल- 07:35-09:10, अशुभ,
यम घँटा- 10:46-12:21,
अभिजित-11:56-12:47, शुभ,
प्रदोष- 18:43-20:59 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 05:59-27:23* अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। आपकी भगवान के प्रति आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कोई आपका उधार दिया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शनि द्वारा आपको अच्छी ऊर्जा भेजे जाने से आप अजेय महसूस करेंगे। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आकाशी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। यदि अविवाहित हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कामों में नयापन लाने की जरूरत है। करियर में किसी नये मिलने वाले मौके के लिए तैयार रहने की जरूरत है। सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप में जाने से बचें। किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - चांदी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाए ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। राहुकाल में धन निवेश न करें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं, सावधान रहें। ग्रह नक्षत्रों की चाल की वजह से धन लाभ होगा। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपनी नेटवर्क को ताकत बनानी होगी। व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ हो सकता है। नौकरी में बॉस या किसी अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है, सावधान रहें। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। घरवालों के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। इस समय बिजनेस में एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें। हो सके तो खुद ही गाड़ी चलाएं दूसरों के हाथ मेंं अपनी गाडी न दें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आपमें से कुछ लोग परिवार में रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपको परिश्रम के अनुसार धन लाभ होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ न लें। अस्थमा रोगियों को धूल मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए। आराम करने की पूरी कोशिश करें। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। सिंगल लोग अच्छा जीवन जियेगें। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। व्यवसाय संबंधी क्रियाकलापों पर गंभीरता से विचार करें। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। यदि आप जल्द ही यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ स्पेस सेवर बैग खरीदना याद रखें। जब आप अपना बैग पैक कर रहे हों तो इससे बहुत फर्क पड़ेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि की कन्याओं को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। आपके सामने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए-नए कारण आएंगे। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। अपने सहकर्मियों के साथ कुछ समय बिताएं, खासकर यदि कोई आपको सलाह देना चाहता है या यदि आपके पास किसी युवा सहयोगी के लिए सलाह है। आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। आप अपने आपको अधिक स्थिर और अधिक संपर्क में महसूस कर रहे हैं। यदि आप दवा लेते हैं, तो उन्हें लेना न भूलें। आपको अपने साथ गाड़ी में किसी को ले जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। बिजनेस में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा। आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खान-पान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कहीं जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी का बहुत दिनों बाइक लेने का सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी, जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। यात्रा करते समय, सुनिश्चित करें कि आप हमेशा अपने साथ एक अतिरिक्त कैमरा लाएँ। यातायात में सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
