शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- प्रथम 09:56:20, पश्चात्- द्वितीया,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 13 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा 27:41:15*,
योग- सुकर्मा 06:35:12, पश्चात्-धृति,
करण- कौलव 09:56:20, पश्चात- तैतुल,
चंद्र- कुम्भ 21:36:36, पश्चात्- मीन राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:58:43,
सूर्यास्त- 18:44:57,
दिन काल- 12:46:13,
रात्री काल- 11:14:16,
चंद्रास्त- 06:49:57,
चंद्रोदय- 19:22:53,
राहू काल- 09:10-10:46, अशुभ,
यम घँटा- 13:58-15:33,
अभिजित-11:56-12:47, शुभ,
प्रदोष- 18:45-21:01 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खाकर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। किसी संपत्ति खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। व्यवसायियों के बिजनेस में काफी बढ़त होगी। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। जिन लोगों को थायराइड की समस्या है तो बढ़ सकती है, सावधान रहें। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उस देश की संस्कृति में डूब जाएंगें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दुकानदारों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। सरकारी कामों से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं। दुर्घटनाओं से बचने के लिए धीरे-धीरे वाहन चलाएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाऒं को अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। विवाहित लोग अपनी शादी से थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। सोने से पहले शांत रहें और टीवी न देखें। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और हमेशा के लिए सिंगल रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहते हैं। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। आपकी जो योजना है, दूसरों के सामने जाहिर न करें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। सेहत में थोड़े बदलाव दिखेंगे, लेकिन तकलीफ कुछ देर ही रह सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पर्पल है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कुछ पैसे आपके पास आएंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें धन लाभ होगा। आपको अपने काम से ध्यान भटकने से बचना चाहिए, अन्यथा कोई अवसर चुक भी सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा से बचना चाहिए। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दें। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। धन की प्राप्ति के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति दफ्तर में जिम्मेदारी होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। जिन लोगों को लीवर से संबंधित परेशानिया हैं वे सावधान रहें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैजेंटा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। अचानक से ही कोई काम बन सकता है। कमीशन से संबंधित व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें। काम करने के तरीके और आइडिया के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। खतरे वाले कामों से दूर रहें। परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। परिवार के प्रति आपने जो प्यार और सम्मान दिया है उसका आपको रिटर्न जरुर मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई व्यक्ति आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सिखाने की जरुरत है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। छाती में कुछ दर्द अथवा कफ जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहें। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न रह सकते हैं। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किया जा सकता है। आपकी आकर्षक प्रतिभा के कारण आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। युवक युवतियों के लिये दिन सरप्राइज ले कर आएगा। धन लाभ का कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा दान में देना चाहिए, ऐसा करने से पुण्यों की बढ़ोत्तरी होगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। शारीरिक रूप से आप अपने आपको फिट महसूस करेंगे। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ब्लू है।
