हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहरामहार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बृज बिहारी दुबे
By -
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी और बलिया जनपद की पुलिस लाइन में आरएसआई (पुलिस रेडियो उपनिरीक्षक) के पद पर तैनात चंद्रभान (59) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार चंद्रभान पुत्र रघुनाथ, निवासी खालिसपुर थाना सरायलखंसी, बलिया जनपद की पुलिस लाइन में आरएसआई के पद पर तैनात थे। पिछले दिनों वह अपने घर आए हुए थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए परिजनों ने उन्हें मऊ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनकी हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मऊ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार यादव ने जांच के बाद चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की सूचना के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना स्थानीय सरायलखंसी थाने को दी गई।

इस संबंध में सरायलखंसी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। थाने से पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!