दैनिक राशिफल ०८ अगस्त २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 08-08-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- दशमी 13:58:39, पश्चात्-एकादशी, 
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 23 श्रावण गते,
नक्षत्र- रोहिणी 16:50:17, पश्चात्-मृगशीर्षा,
योग- ध्रुव 09:00:51, पश्चात्-व्याघात, 
करण- विष्टिभद्र 13:58:39, पश्चात- बव,  
चंद्र- वृषभ 27:47:56*, पश्चात्- मिथुन राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:47:36, 
सूर्यास्त- 19:05:33,
दिन काल- 13:17:57, 
रात्री काल- 10:42:36,
चंद्रास्त- 15:20:01,
चंद्रोदय- 25:31:38*,
राहू काल- 09:07-10:47, अशुभ,
यम घँटा- 14:06-15:46,
अभिजित-11:59-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:06-21:15 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। स्वभाव से आप एक मेहनती कार्यकर्ता हैं, और अब आप देख सकते हैं कि यह देखकर कितना अच्छा लगता है कि आपकी सारी मेहनत वास्तव में इसके लायक है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। ट्रैवलिंग से जीवन में ताजगी और नएपन का अनुभव होगा, निकलने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपकी महत्वकांक्षा की प्राप्ति का रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबारी मामलों में लापरवाही न करें। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के प्रति आपने जो प्यार और सम्मान दिया है उसका आपको रिटर्न जरुर मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीजें आसान कर सकता है। कार्यक्षेत्र उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। आंखों से संबंधित तकलीफ की वजह से सिर दर्द महसूस हो सकता है। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों को जल्दी ही शादी में बदलने के मौके मिलेंगे। यदि आप अधिक खर्च कर रहे हैं तो छोटे बदलाव करने पर विचार करें। आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। व्यवसायियों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। हर किसी को आगे देखने के लिए कुछ चाहिए। चाहे वह एक नए रेस्तरां की यात्रा हो या शहर की। सुनिश्चित करें कि आप यात्रा में अपना ख्याल रख रहे हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ने की उम्मीद है। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। धन के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी प्रॉपर्टी को फाइनल कर लेन से पहले आपको कई विकल्पों पर सोच विचार करना चाहिए। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश आपके लिये लाभदायक हो सकता है। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नजर रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। घरेलू समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिल सकती है। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। कुछ पैसे आपके पास आएंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। केवल एक चीज जो आपको पदोन्नति पाने से रोक रही है, वह यह है कि आप लगातार बने रहने में बहुत अच्छे नहीं हैं। गति उठाओ और शीर्ष पर अपना काम करो। पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट लेने वाले हैं। यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाइट ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। धन के मामले में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। महत्वपूर्ण लोगों से आपके नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। मौसम से अपना बचाव जरूर रखें। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा सोच समझ कर करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। कारोबारी छोटे-छोटे निवेशों से लाभ कमा सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को  रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार में किसी का जन्म-दिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। कुछ लोगों को खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कोई बड़ी बाधा के दूर होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर छोटी पूंजी का निवेश कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल है। ऑफिस में अपने पुराने अनुभव से काम पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा। घुटने की दर्द से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। शाम के समय कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगें। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। आप कमाई का नया रास्ता निकालने वाले हैं इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। किसी काम को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!