दैनिक राशिफल ०८ जुलाई २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 08-07-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- अष्टमी 12:21:10, पश्चात्-नवमी,  
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 24 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- रेवती 15:59:24, पश्चात्-अश्विनी,
योग- अतिगंड 12:36:56, पश्चात्-सुकर्मा, 
करण- कौलव 12:21:10, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- मीन 15:59:24, पश्चात्-मेष राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:31:02, 
सूर्यास्त- 19:21:14,
दिन काल- 13:50:11, 
रात्री काल- 10:10:15,
चंद्रास्त- 13:01:03,
चंद्रोदय- 24:21:30*,
राहू काल- 12:21-14:10, अशुभ,
यम घँटा- 07:15-08:58,
अभिजित-11:58-12:54, अशुभ,
प्रदोष- 19:21-21:24 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 05:31-15:59 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। नए ऑर्डर तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल दिन है। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला लेने से बचें। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। रियल स्टेट के कारोबारियों की कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांति और सुकून दायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से जो लोग नशे का सेवन अधिक करते हैं, वह सावधान हो जाएं। जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहें। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है। यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा, लेकिन कठिनाई होने की संभावना है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। अगर कोई रोग है तो अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज लें। आपको गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान ना हों। परिवार के साथ किसी गेम को खेलना आनंददायक साबित होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं, इसलिये थोड़ा सतर्क रहें। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ अपने पुराने दिनों को याद करना रोमांचक हो सकता है। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। सोने से पहले शांत रहे और टीवी न देखें। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। किसी की सहायता करने से पीछे न हटें। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाएं ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इम्यूनिटी को बरकरार रखने की कोशिश करें। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी क्लाइंट के पास अटका पेमेंट जल्दी प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हेल्थ को लेकर योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को अपनाना चाहिए। किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस करा सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढंग से विचार अवश्यक करें। बेरोजगार को कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे हैं। खान-पान संतुलित रहने से आप कई छोटी-छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। सिगरेट और शराब से दूर रहें। आप यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन केवल एक ही समस्या है। आपके दस्तावेज। यात्रा करने से पहले हमेशा देखें कि आपका पासपोर्ट अभी भी वैध है या नहीं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं, भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हों, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अगर एक दूसरे से दूर रहते हैं तो पूरा समय जीवनसाथी के ख्याल में खोए रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कामों में नयापन लाने की जरूरत है। करियर में किसी नये मिलने वाले मौके के लिए तैयार रहने की जरूरत है। सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें। नौकरी पेशा वाले लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको खुद पर फोकस करना होगा। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही हैं, वो आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। विवाहित लोग अपने जुनून को याद करते हैं जो उनके पास एक बार था। प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं दिखानी है। व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। सरकारी अधिकारियो को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतत हो सकते हैं। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। छात्रों को किसी मशहूर संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। आप किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। लम्बी यात्रा होने की वजह से थकान महसूस कर सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपका  परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। आप सुंदरकाण्ड का पाठ करें आपके लिए लाभदायक होगा। आय बढ़ाने के लिए नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, कुछ आराम करें। आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!