Jaunpur जलालपुर थाना क्षेत्र के जगापुर गांव में आकाशी बिजली की चपेट में आने से अभिषेक दुबे की हुई मौत, अभिषेक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव का निवासी था और अपने ननिहाल जगापुर गया हुआ था।
आकाशी बिजली की चपेट में आने से अपने माता-पिता के एकलौते पुत्र की हुई मौत, परिजनों मचा कोहराम
मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव के ग्राम प्रधान उमेश चन्द्र दुबे ने बताया की आज मंगलवार को दीपापुर गांव निवासी युवक अभिषेक दुबे पुत्र अनिल दुबे उम्र करीब 25 वर्ष आज अपने पिताजी के साथ ननिहाल जलालापुर थाना क्षेत्र के जगापुर बाइक से गए हुए थे लौटते समय रास्ते में तेज बारिश होने लगी एक चाय की दुकान पर रूक गए और अभिषेक दुबे एक पेड़ बरगद के नीचे रुक गए और पिताजी चाय की दुकान पर चले गए अचानक आकाशी बिजली गिर गई जिसकी चपेट में अभिषेक दुबे आ गए गंभीर रूप से झुलसकर गंभीर घायल होकर गिर पड़े पिता व स्थानी लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया इसके बाद रेहटी सीएससी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया
मृतक युवक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र व अपनी बहन के एकलौते भाई थे वह मुंबई शहर में एक निजी कंपनी में जॉब करते थे दो से तीन दिन पहले अपने गांव आए हुए थे
मृतक युवक का अभी विवाह नहीं हुआ है इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा हुआ है 10 जुलाई को घर पर पूजा कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड देखकर लौट रहे थे
इस मामले में जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है
