बीएसए तक पहुंची टीसी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, जांच की मांग मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है शिकायत

बृज बिहारी दुबे
By -

बरइपार  जौनपुर विकासखंड मछलीशहर के ग्राम सरायचंदन स्थित गुजराती राम अभिलाख पब्लिक स्कूल में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (ट्रांसफर सर्टिफिकेट/टीसी) जारी करने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले की लिखित शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जौनपुर को भेजी गयी l
ग्राम सरायचंदन, विकासखंड मछलीशहर, जनपद जौनपुर निवासी ,अधिवक्ता , शैलेश  कुमार यादव ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने पुत्र आश्विन यादव का कक्षा 7 उत्तीर्ण होने के बाद गुजराती राम अभिलाख पब्लिक स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने गए थे। आरोप है कि विद्यालय के कर्मचारियों ने टीसी जारी करने के लिए न250 रुपये शुल्क  की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना अतिरिक्त पैसा दिए टीसी देने में आनाकानी की जा रही थी। फिर ₹250 ऑनलाइन लेकर ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिया गया l
अधिवक्ता शैलेश कुमार यादव ने पूरे मामले की लिखित शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी, और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया की जानकारी मिली है कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है  , निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी कर्मचारियों और जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!