दैनिक राशिफल १० जुलाई २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 10-07-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- दशमी 08:15:46, पश्चात्-एकादशी,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 26 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- भरणी 13:14:19, पश्चात्-कृतिका,
योग- धृति 07:13:45, पश्चात्-शूल, 
करण- विष्टिभद्र 08:15:45, पश्चात-बव,  
चंद्र- मेष राशि 18:43:59, पश्चात्-वृषभ राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:31:58, 
सूर्यास्त- 19:20:52,
दिन काल- 13:48:54, 
रात्री काल- 10:10:34,
चंद्रास्त- 15:15:02,
चंद्रोदय- 25:47:38*,
राहू काल- 10:43-12:26, अशुभ,
यम घँटा- 15:54-17:37,
अभिजित-11:59-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:24 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। कर्ज लेने और देने में सतर्क रहें। जिन लोगों ने नया कारोबार खोला है अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। कुछ जातक अपने कारोबार की नयी शाखाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। आपको गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश मुसीबत में डाल सकती है। यदि आपने किसी संपत्ति के लेन-देन का मन बनाया है, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन भरा है उनको कंपनी की ओर से कॉल आ सकती है। सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बादामी है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रहने वाली है। दूसरों को जो भी आप सीख देते हैं उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यदि दूर रहते हैं तो लव पार्टनर की याद अधिक आएगी। आर्थिक तौर पर यह समय आपको लाभ देने वाला हो सकता है। भूमि-मकान से जुड़ा बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने के संकेत हैं। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। गर्म या तले हुए पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - संतरी है। 

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। कारोबार में नए क्लाइंट बनने से धन की स्थिति में और सुधार हो सकता है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा, कसरत जरूर करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। जिनके पास नौकरी नही है उनको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपके लिए गहन कार्य करने की अनुशंसा नहीं दिखती है। आप मांसपेशियों में खिंचाव या मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने के उच्च जोखिम में हैं, इसलिए ऐसी किसी भी चीज से बचें जो इसका कोई कारण हो सकता है। किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। जिम्मेदारी निभाने में आप आगे रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। आर्थिक रूप से आप अंततः स्थिरता और सुरक्षा के स्थान पर हैं। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आपको व्यवसाय से संबंधित ईमेल प्राप्त होगा। आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधान रहना जरूरी है। ठंडे पानी का सेवन करें, आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है, सितारे प्रतिकूल हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परिवार में बेहतर ताल-मेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती हैं। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके काम-काज दोबारा शुरू हो सकेंगे। आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरीपेशा लोग बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आप पूजा स्थल या आध्यात्मिक वापसी की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा-शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स पर भरोसा करें, लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें । आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। व्यापारियों को किसी समझौते से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है। घर से बाहर निकलते समय जरुरी एहतियात बरतें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - डार्क पिंक है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। विवाह संबंधी बातें अचानक से आगे बढ़ने लगेंगी। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। कारोबार व दुकान वालों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी सलाह के बिना पैसा कहीं भी इनवेस्ट ना करें। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। अधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी में बच्चों की वजह से नोक-झोंक रह सकती है। आपके द्वारा रखे गए रिलेशनशिप से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है। आपको आर्थिक मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम नतीजा मिल सकता है। काम संबंधित बातें मन के अनुसार प्रगति दिखाने लगेंगी जिसकी वजह से करियर संबंधित समाधान महसूस होगा। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन सकती है। सेहत को नजरअंदाज करते रहना आपके उपर विपरित असर डालने वाला है, सजग रहना चाहिए। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहें। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवनसाथी आपसे काफी खुश होगा। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी से बिना वजह उलझने से बचें। ऑफिस के नजदीक अपने लिए घर या अपार्टमेंट तलाशने में सफल हो सकते हैं। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। धन लाभ की संभावना के साथ ही व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कारोबारी स्त्रियां विशेष कर अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। ट्रैवलिंग से जीवन में ताजगी और नएपन का अनुभव होगा, निकलने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!