उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आर्या फैशन्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट भोला ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार एवं आर्या फैशन्स के मध्य रोजगार सृजन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है, जिससे प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति मिल सके।
आर्या फैशन्स पिछले दो वर्षों से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस दौरान संस्थान ने विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के अनेक युवाओं को इंटर्नशिप, प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी संस्था पर विश्वास जताते हुए एमओयू किया जाना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी रोजगार मिशन एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देती रहेगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री ने कहा कि इस प्रकार के समझौते अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे तथा अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ सरकार के रोजगार मिशन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगी।
कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एमएसएमई तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!